
कर्नाटक CM पर सस्पेंस! दिल्ली नहीं आएंगे शिवकुमार, बोले- मेरी ताकत 135 विधायक
AajTak
कर्नाटक में सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है. सिद्धारमैया तो दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सोमवार को दिल्ली नहीं आ रहे हैं. उन्होंने इसकी वजह पेट में इन्फेक्शन होना बताई है. वहीं शिवकुमार और सिद्घारमैया दोनों ही सीएम पद के लिए अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस की सियासत का विजय रथ इस वक्त सीएम कौन? के सवाल पर आकर रुक गया है. एक तरफ है अनुभवी और लोकप्रिय नेतृत्व तो दूसरी ओर वह उम्मीदवार, जिसके सिर पर जीत का सेहरा बंधा है. कांग्रेस ने चुनाव भले ही जीत लिया है, लेकिन इस सवाल के व्यूह से कैसे निकले, यह उसके लिए सिरदर्द बना जा रहा है. इसी बीच शीर्ष नेतृ्त्व से मुलाकात के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली आना है. सिद्धारमैया तो दिल्ली पहुंच गए हैं, लेकिन डीके शिवकुमार के दिल्ली आने पर संशय बना हुआ है. तमाम अटकलों के बीच सोमवार शाम कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने स्टमक इन्फेक्शन (पेट में संक्रमण) की वजह से आज (सोमवार) को दिल्ली आने में असमर्थता जताई है.
दिल्ली आने को लेकर कही थी ये बात इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस मसले से इतर भी बातें साझा की थीं. उन्होंने कहा था कि 'मैं अपना निजी कार्यक्रम समाप्त कर अपने इष्टदेव के दर्शन कर दिल्ली जाऊंगा.' रविवार की बैठक को लेकर कहा कि 'कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है' कुछ ने निजी राय व्यक्त की है. शिवकुमार ने कहा कि मेरी ताकत मेरे 135 विधायक हैं और मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं.
पहले कहा- जो फ्लाइट मिलेगी, उससे आऊंगा दिल्ली इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे आलाकमान ने मुझे और खड़गे को बुलाया था, मुझे देर हो गई. मैं सिर्फ सभी मीडिया मित्रों से संवाद करना चाहता हूं क्योंकि आपने मुझे शुभकामनाएं दी हैं. इसी समय शिवकुमार ने दिल्ली पहुंचने पर कहा था कि, 'जो भी फ्लाइट मिलेगी मैं दिल्ली जाऊंगा.' एक पंक्ति का संकल्प पहले ही पारित हो चुका है, मेरा जो भी नंबर है, वह कांग्रेस का नंबर है.उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि 'मैं एक बात में विश्वास करता हूं, साहस वाला अकेला आदमी बहुमत बनाता है. मैं यह नही बताना चाहता कि पिछले 5 सालों में क्या-क्या हुआ है. मैंने राहुल, सोनिया और खड़गे को आश्वासन दिया कि मेरा उद्देश्य कर्नाटक को कांग्रेस पार्टी तक पहुंचाना है. हमने उन्हें लिखित में भी आश्वासन दिया था कि हम काम करेंगे, बाकी फैसला आलाकमान लेगा.
फिर कहा- आज नहीं आ सकता, स्टमक इंफेक्शन हो गया शाम तक डीके शिवकुमार का दिल्ली में इंतजार होता रहा, लेकिन जब इसकी इंतिहा हो गई तो उन्होंने दिल्ली पहुंचने की स्थति क्लियर की. शिवकुमार के अनुसार, उन्होंने पेट में संक्रमण की बात कही है, जिसके कारण वह सोमवार को दिल्ली नहीं पहुंच रहे हैं. इसी बीच सामने आया कि, डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश दिल्ली आ रहे हैं.वह रात करीब 8.30 बजे यहां पहुंच जाएंगे.
उधर, दिल्ली में कर्नाटक की सीएम कुर्सी को लेकर मंत्रणा लगातार जारी है. सामने आया है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल खड़गे के घर से निकले हैं. रविवार रात से कांग्रेस आलाकमान इस समस्या का हल खोजने में जुटा हुआ है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









