
कर्नाटक CM की कुर्सी के लिए सिद्धारमैया-शिवकुमार ने चला दांव, अब मुश्किल में कांग्रेस
AajTak
कर्नाटक में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस अब इस प्रश्न में उलझी दिख रही है कि सीएम किसे बनाएं. असल में जहां सिद्धारमैया वरिष्ठ और अनुभवी उम्मीदवार हैं तो वहीं डीके शिवकुमार ने तीन सालों में अपनी उपयोगिता को सिद्ध किया है. राजस्थान में कांग्रेस पहले ही नेतृत्व की समस्या से जूझ रही है, ऐसा वह कर्नाटक में नहीं चाहती है. इसलिए दो उम्मीदवारों में से एक चुनाव के यक्ष प्रश्न में फंस गई है.
कर्नाटक में कांग्रेस ने भले ही बड़ी जीत दर्ज कर ली है, लेकिन अब भारत के इस दक्षिणी राज्य का सीएम कौन होगा, इस सवाल के सबसे सटीक जवाब को खोजने में उसकी पेशानी पर बल पड़े जा रहे हैं. जनता ने जिस तरीके से यहां कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश दिया है, उसके बाद इस जीत के दो दावेदार सामने हैं. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ने मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदारी रखते हैं. लिहाजा इस मुद्दे का समाधान के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा गया है.
रविवार को बुलाई गई निर्वाचित विधायकों की मीटिंग चुनावी परिणाम की घोषणा होने के बाद, रविवार शाम बेंगलुरु के होटल में एक मीटिंग बुलाई गई. इस मीटिंग में कांग्रेस विधायक दल के 135 सदस्य शामिल हुए थे. बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि " विधायक दल का नया नेता कौन होगा इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे. इस प्रस्ताव के बाद उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में कर्नाटक नेतृत्व के मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सलाह-मशविरा करेंगे. हालांकि चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका था, जब नव निर्वाचित विधायक एक साथ बैठे थे. सीएलपी की बैठक अपने तय समय से दो घंटे पहले ही शुरू हो गई थी. दूसरी ओर 'लीडर कौन' वाले सवाल का समाधान करने के लिए सिद्धारमैया, शिवकुमार, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल एक अलग कक्ष में मंत्रणा कर रहे थे.
कर्नाटक में सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार इस जीत के बाद कर्नाटक में कांग्रेस सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार वाले प्रश्न से जूझ रही है. कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया ने सीएम बनने के लिए अपनी योग्यताएं गिनाई हैं और विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ अथक लड़ाई लड़ी, जिसका अब फिल मिला है. बतौर सीएम एक और कार्यकाल पानो को लेकर उनके पास अनुभव और लोकप्रियता तो हैं ही, साथ ही वह वरिष्ठ भी हैं. इसके अलावा यह उनका आखिरी मौका भी होगा.
वहीं दूसरी ओर, शिवकुमार ने कहा कि 'केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 2018 में जब सिद्धारमैया को आगे लेकर चल रही कांग्रेस की हार हुई तो उन्होंने राज्य में फिर से कांग्रेस के जनाधार का निर्माण किया है. उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि आठ बार के विधायक होने के नाते, वह सीएम बनने की सभी योग्यताएं रखते हैं. '

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









