
कर्नाटक: सिद्धारमैया कैबिनेट में परमेश्वर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सामने आए 10 मंत्रियों के नाम
AajTak
कर्नाटक में चुनाव जीतकर अब कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. इसके लिए सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुन लिया गाया है. इससे साथ ही उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित तौर पर 10 नाम सामने आ रहे हैं. 20 मई को दोपहर 12.30 बजे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मनोनीत मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. इसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस सरकार स्थापित हो जाएगी.
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है. सिद्धारमैया विधायक दल के नेता चुने जा चुके हैं और अब वही कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे हैं. 20 मई को दोपहर 12.30 बजे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मनोनीत मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. इसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस सरकार स्थापित हो जाएगी.
कैसा होगा सिद्धारमैया की कैबिनेट का स्वरूप बतौर सीएम सिद्धारमैया के नाम का ऐलान होने के बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि आखिर दूसरी बार सीएम पद की पारी खेलने जा रहे सिद्धारमैया की कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा, कौन-कौन से नेता मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और उन्हें क्या-क्या विभाग मिलेंगे. इन्हीं सवालों के जवाब में सिद्धारमैया की कैबिनेट में पहले दस नाम सामने आए हैं, जो पहले-पहल संभावित तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.
दिल्ली में होगी बैठक इसके साथ ही सामने आया है कि, मंत्रिमंडल के तौर-तरीकों पर जाति, क्षेत्र और वरिष्ठता के आधार पर विचार-विमर्श किया जाएगा. वहीं 19 मई को दिल्ली में सब कुछ चार्ट किया जाएगा. डीके शिवकुमार खेमा और सिद्धारमैया खेमा दोनों अपने-अपने वफादारों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे.
पहली लिस्ट में संभावित कैबिनेट मंत्री
1. परमेश्वर 2. रामलिंग रेड्डी 3. केजे जॉर्ज 4. एचके पाटिल 5. एमबी पाटिल 6. सतीश जरकीहोली 7. यूटी कधार 8. लक्ष्मी हेब्बलकर 9. टीबी जयचंद्र 10. एचसी महादेवप्पा
इंदिरा गांधी भवन में हुई कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बता दें कि कांग्रेस की तमाम मुलाकातों के बाद गुरुवार को तय हो गया कि कर्नाटक की कमान सिद्धारमैया की ही हाथों में दी जाएगी. वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने को मान गए थे. हालांकि लोकसभा तक कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया भी डीके ही रहेंगे. दिल्ली में मसला सुलझने के साथ ही शाम तक दोनों नेता बेंगलुरु वापस लौट गए. यहां विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई, इसमें सभी कांग्रेस विधायकों ने औपचारिक रूप से सिद्धारमैया को अपना नेता और कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुन लिया. इंदिरा गांधी भवन में हुई कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों, एमएलसी और सांसदों की बैठक में कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और दो अन्य केंद्रीय पर्यवेक्षकों (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस महासचिव जितेंद्र) शामिल हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










