
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में रील्स बनाने वाले 38 छात्रों पर कार्रवाई, GMIS ने 10 दिन बढ़ाई छात्रों की ट्रेनिंग
AajTak
कर्नाटक के गडगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने अस्पताल परिसर में रील्स बनाने वाले 38 छात्रों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है. प्रबंधन ने रील्स बनाने वाले सभी छात्रों की हाउसमेनशिप पोस्टिंग (ट्रेनिंग) को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है.
कर्नाटक स्थित गडगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 38 छात्रों को सरकारी अस्पताल में रील्स बनाना महंगा पड़ गया. अस्पताल के नियमों का उल्लंघन करने पर अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को सभी छात्रों की हाउसमेनशिप पोस्टिंग (ट्रेनिंग) को 10 दिन बढ़ा दिया है. छात्रों के कैंपस में रील बनाने का मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया था.
38 छात्रों पर GIMS ने की कार्रवाई
छात्रों पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए GIMS के निदेशक डॉ. बसवाराज बोम्मनहल्ली ने कहा कि अस्पताल परिसर में इंस्टाग्राम रील्स बनाने के मामले में 38 छात्र शामिल थे. इन सभी ने नियमों का उल्लंघन किया है और ये गंभीर मामला है. इससे मरीजों को असुविधा हुई है. उन सभी को जो भी करना चाहिए था, हॉस्पिटल कैंपस से बाहर करना चाहिए था.
10 दिन बढ़ाई छात्रों की ट्रेनिंग उन्होंने यह भी बताया कि हमने अस्पताल में छात्रों को ऐसी एक्टिविटी करने की कोई अनुमति नहीं दी है. उन्होंने दावा किया कि यह प्री-ग्रेजुएशन समारोह के लिए रिकॉर्ड किया गया था. हमने इसका संज्ञान लिया है. उनकी हाउसमेनशिप पोस्टिंग अगले 10-20 दिनों में खत्म होने वाली थी. अब हमने इसे 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई छात्रों की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए वीडियो में मेडिकल छात्र जिला अस्पताल के गलियारे में हिंदी और कन्नड़ गानों पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. छात्रों की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और छात्रों की जमकर आलोचना की थी.
प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाला डॉक्टर बर्खास्त इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडराव ने चित्रदुर्ग जिले में एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने के मामले में एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










