
कर्नाटक वक्फ विवादः किसानों को जमीन से बेदखल करने का नोटिस देने वाले अधिकारियों पर एक्शन लेगी सिद्धारमेया सरकार
AajTak
कर्नाटक सरकार ने लैंड म्यूटेशन रिकॉर्ड बदलने और वक्फ कानून के तहत किसानों को जमीन खाली कराने का नोटिस देने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. कर्नाटक सरकार ने चेतावनी दी है कि उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जो लैंड म्यूटेशन रिकॉर्ड बदलते हैं और वक्फ अधिनियम के तहत किसानों को बेदखली नोटिस देते हैं.
कर्नाटक सरकार ने लैंड म्यूटेशन रिकॉर्ड बदलने और वक्फ कानून के तहत किसानों को जमीन खाली कराने का नोटिस देने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. कर्नाटक सरकार ने चेतावनी दी है कि उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जो लैंड म्यूटेशन रिकॉर्ड बदलते हैं और वक्फ अधिनियम के तहत किसानों को बेदखली नोटिस देते हैं.
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार कटारिया ने एक पत्र में सभी क्षेत्रीय आयुक्तों और जिलों के उपायुक्तों को लिखा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कर्नाटक वक्फ बोर्ड के पक्ष में कुछ भूमि संपत्तियों के निर्माण की शिकायतों के बाद एक बैठक की थी. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी सरकारी कार्यालय या प्राधिकरण द्वारा म्यूटेशन रिकॉर्ड को बदलने के लिए पहले जारी किए गए सभी निर्देश वापस ले लिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'दाढ़ी कटाओ वरना...', कश्मीरी छात्रों ने कर्नाटक के कॉलेज पर लगाया धमकी देने का आरोप
इसमें कहा गया है कि पूर्व में दिए गए सभी नोटिस भी वापस ले लिए गए हैं और उक्त भूमि पर खेती करने वाले किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए. कटारिया ने अपने पत्र में कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद रिमाइंडर-2 देने वाले अधिकारियों को उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा."
किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी-सिद्दारमैया
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि वक्फ बोर्ड के पक्ष में किसी भी प्रकार के लिए गए कदम को वापस लिया जाए और किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में जिन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










