
कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत मुरुगा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, रेप का है आरोप
AajTak
मुरुगा लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुगा पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप है. दो नाबालिगों की शिकायत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. शिवमूर्ति से अगले दो दिनों में पूछताछ हो सकती है.
नाबालिगों के यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुगा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. शिवमूर्ति मुरुगा पर कई नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप है. इसके लिए उनके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. शिवमूर्ति से अगले दो दिनों में पूछताछ हो सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरुगा के खिलाफ मैसूर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया था. दो नाबालिगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था.
शिवमूर्ति मुरुगा को अदालत से राहत नहीं
कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को मुरुगा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी. चित्रदुर्गा की सत्र अदालत ने मामले में दो नाबालिग पीड़िताओं के वकीलों के बीच मतभेदों की वजह से सुनवाई स्थगित कर दी.
वहीं, इस मामले की जांच की निगरानी के संबंध में वकीलों के एक समूह ने कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पास याचिका दायर की है. इनका आरोप है कि इस मामले में हुई जांच में कई खामियां हैं और यहां तक कि गृहमंत्री तक आरोपी के समर्थन में बयान दे रहे हैं.
कई सामाजिक संगठनों ने शिवमूर्ति मुरुगा के खिलाफ कल सुबह 10.30 बजे बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










