
कर्नाटक में CM पोस्ट को लेकर चल रहे खींचतान के बीच डीके शिवकुमार ने दी सफाई, बोले - बयान संविधान दिवस का संदेश था
AajTak
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार का संविधान दिवस के दिन दिया गया बयान बीते दिनों काफी चर्चा में रहा. माना जा रहा था कि उनका बयान 'शब्द की ताकत ही दुनिया की ताकत है', प्रदेश में परिवर्तन की ओर इशारा कर रही है. हालांकि, अब उन्होंने अपने इस बयान का पूरा मतलब साफ़ किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि वो मुंबई क्यों आए हैं.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उनका हाल का बयान "शब्द की ताकत ही दुनिया की ताकत है" असल में संविधान दिवस के मौके पर दिया गया था. लोग इसे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को कोई इशारा समझ रहे थे, लेकिन इसमें कोई राजनीतिक मतलब नहीं था. उन्होंने मुंबई में एक परिवार के समारोह में हिस्सा लिया था और वहां पत्रकारों से बात की.
उन्होंने साफ कहा कि मुंबई में कोई राजनीतिक बैठक नहीं हुई. "कोई मीटिंग नहीं थी. मैं सिर्फ परिवार के काम से आया था और अब वापस जा रहा हूं. अगर कोई मीटिंग होती तो बेंगलुरु या दिल्ली में होती, मुंबई में नहीं," उन्होंने बताया.
अपने बयान को समझाते हुए बोले कि जनता के सामने जो कुछ कहते हैं, उसके साथ जिम्मेदारी आती है. "मैंने कल संविधान दिवस पर ये बात कही थी. जज क्या कहते हैं, नेता क्या बोलते हैं, कोई भी क्या कहे - सबका वजन होता है."
वहां मौजूद वकीलों से कहा था कि बोलते समय जो संदेश देते हो, वो महत्वपूर्ण होना चाहिए. हमारा हर शब्द हमारा वादा होता है और उसकी कीमत होती है. इसलिए कहा - "शब्द की ताकत ही दुनिया की ताकत है". चाहे जज हों, नेता हों, मीडिया वाले हों या रिपोर्टर - जहां भी बोलें, क्या बोलें, सब मायने रखता है.
राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे से मुख्यमंत्री पद के बारे में बात हुई क्या, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं. वो मेरे नेता हैं. मुझे किसी चीज की जल्दी नहीं है."
यह भी पढ़ें: खुलकर सामने आ गई रार! शिवकुमार के तंज भरे पोस्ट का सीएम सिद्धारमैया ने दे दिया जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










