
कर्नाटक में भी 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड, पहले किया पिता का कत्ल, फिर लाश को 30 टुकड़ों में काट डाला
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस जैसा एक खौफनाक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक बेरहम बेटे ने खुद अपने पिता का कत्ल कर दिया और फिर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके बोरवेल में फेंक दिए. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई .
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस ने पूरे देश को दहला दिया था. आफताब ने ना सिर्फ अपनी मोहब्बत का कत्ल किया, बल्कि उसकी लाश के 35 टुकड़े कर दिए थे. जिन्हें उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाया था. अब बिल्कुल ऐसा ही एक खौफनाक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक बेरहम बेटे ने खुद अपने पिता का कत्ल कर दिया और फिर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके बोरवेल में फेंक दिए. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
महज 20 साल का है आरोपी बेटा दिल दहला देने वाली यह वारदात कर्नाटक के बागलकोट जिले की है. जहां मुधोल इलाके में आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर लाश को 30 टुकड़ों में काट डाला और फिर उन्हें बोरवेल में ठिकाने लगा दिया. आरोपी की उम्र 20 साल बताई जा रही है.
नशे में मारपीट करता था परशुराम यह वारदात बीती 6 दिसंबर की है. आरोपी बेटे की पहचान विठ्ठल के तौर पर हुई है. जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, विठ्ठल ने पूछताछ में बताया कि जब भी उसका पिता परशुराम शराब के नशे में होता था, तो वह अपने बेटे पर हमला करता था. उसके साथ मारपीट करता था. पिटाई से नाराज होकर किया था पिता पर हमला 6 दिसंबर को भी ऐसा ही हुआ था. परशुराम ने शराब के नशे में फिर से विठ्ठल की पिटाई की. इस बात पर विठ्ठल को बहुत गुस्सा आ गया. उसने गुस्से में ही अपने पिता को एक रॉड से मारना शुरू कर दिया, इस दौरान परशुराम ये झेल नहीं सका और उसकी मौत हो गई. अब उसका मुर्दा जिस्म घर में जमीन पर पड़ा था और विठ्ठल की सांसे तेजी से चल रही थी. उसका दिल दुगनी रफ्तार से धड़क रहा था.
लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग अपने पिता परशुराम को मारने के बाद विठ्ठल घबरा गया था और उसने अपने पिता की लाश को ठिकाने लगाने का फैसला किया. आरोपी बेटा परशुराम की लाश को मुधोल कस्बे के बाहरी इलाके में मौजूद अपने खेत के बोरवेल में फेंकना चाहता था. उसने ऐसा ही करने की कोशिश की. लेकिन वह लाश को बोरवेल के अंदर धकेल नहीं सका.
पिता की लाश को 30 टुकड़ों में काटा अब विठ्ठल किसी भी तरह से लाश को ठिकाने लगाने की तरकीब सोच रहा था. तभी उसे एक खौफनाक आइडिया आया. उसने एक तेजधार हथियार का इंतजाम किया और फिर उससे अपने पिता की लाश के टुकड़े करने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद उसने अपने पिता के मुर्दा जिस्म को 30 टुकड़ों में काट डाला. और फिर उसने लाश के टुकड़ों को अपने खेत में लगे बोरवेल के अंदर फेंक दिया.
फरार होने के बाद लौट आया था विठ्ठल पिता की लाश को ठिकाने लगाने के बाद कातिल बेटे ने राहत की सांस ली. कुछ देर आराम करने के बाद वो मौका-ए-वारदात से फरार हो गया. लेकिन शनिवार को वो अपने घर लौट आया लेकिन उसने परिवार के लोगों को बताया कि वह अपने पिता के साथ छोटी सी लड़ाई के बाद घर छोड़ कर चला गया था. जब घरवालों ने उससे उसके पिता के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि उसे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










