
कर्नाटक में क्यों बीजेपी के लिए आसान नहीं है येदियुरप्पा को 'त्रिवेंद्र' बनाना
AajTak
उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदले जाने के बाद अब दक्षिण भारत में बीजेपी के इकलौते मजबूत दुर्ग कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदलने की आवाज उठने लगी है. येदियुरप्पा को लेकर बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी को बचाने के लिए बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा, लेकिन बीजेपी के लिए येदियुरप्पा को 'त्रिवेंद्र' बनाना आसान नहीं है!
उत्तराखंड में विधायकों की नाराजगी और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया है. उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदले जाने के बाद अब दक्षिण भारत में बीजेपी के इकलौते मजबूत दुर्ग कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदलने की आवाज उठने लगी है. येदियुरप्पा को लेकर बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी को बचाने के लिए बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा, लेकिन बीजेपी के लिए येदियुरप्पा को 'त्रिवेंद्र' बनाना आसान नहीं है! बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा, 'कर्नाटक में मुख्यमंत्री का परिवर्तन 100 फीसदी सुनिश्चित है. वरना इस मुख्यमंत्री (बीएस येदियुरप्पा) के साथ आगामी चुनाव लड़ना मुश्किल होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन वह बस यूं ही कह रहे हैं कि सीएम नहीं बदलेगा.' उन्होंने कहा कि मैं जनता का प्रतिनिधि हूं. मैं कर्नाटक में बीजेपी के भविष्य के लिए लड़ रहा हूं. येदियुरप्पा को दक्षिण भारत का अंतिम बीजेपी सीएम नहीं बनना चाहिए. कर्नाटक में अगले 10 से 20 साल के लिए बीजेपी के सीएम होने चाहिए. मैं उस दिशा में लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आदर्शों से कोई कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनना चाहिए.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










