
कर्नाटक में किसकी होगी सरकार? बीजेपी करेगी वापसी या कांग्रेस को मिलेगा ताज, कल आएंगे नतीजे
AajTak
Karnataka Vidhan Sabha Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 13 मई को मतगणना होगी. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस चुनाव में सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की किस्मत का भी फैसला होगा. इसके साथ ही सरकार को लेकर भी दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं.
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब वोटों की गिनती का वक्त आ गया है. शनिवार को सभी 224 सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. सुबह आठ बजे के बाद काउंटिंग शुरू होगी और थोड़ी ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे. सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. वहीं, जद (एस) समेत अन्य क्षेत्रीय दल परिणाम जानने के लिए सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. दोपहर 12 बजे तक सरकार को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है.
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान हुआ था. राज्य में 73.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जद (एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. हालांकि, एक्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलते नजर आ रहा है. जबकि बीजेपी के हाथ से सत्ता निकलते देखी जा रही है. कल के नतीजों में भाजपा के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और जद (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा.
सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना
चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यभर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर सामने आने की संभावना है. चुनावी रुझान से लेकर अंतिम नतीजे जानने के लिए आप AajTak.in पर विजिट कर सकते हैं. यहां आपको सबसे पहले रिजल्ट के अपडेट जानने को मिलेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्यभर में, विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी की गई है.
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले जान लीजिए... 'जमानत जब्त' होने का मतलब क्या?
इन सीटों से चुनावी मैदान में दिग्गज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












