
कर्नाटक: मिड डे मील से अंडा और मीट बाहर करने का प्रस्ताव, NEP को लेकर आए कई सुझाव
AajTak
कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लिए बनाई गई कमेटी ने एक प्रस्ताव पेश किया. इसमें कहा गया कि सरकारी स्कूलों में बांटे जाने वाले मिड डे मील से अंडा-मीट बाहर रखा जाए.
कर्नाटक में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 को लेकर बनाए गए पैनल ने कई प्रस्ताव दिए हैं. इसमें कहा गया है कि अंडे और मीट को स्कूलों के मिड डे मील से बाहर रखा जाना चाहिए. इसके अलावा हिंदू नरसंहार को टेक्स्ट बुक में शामिल न किए जाने की मांग भी की गई है.
दरअसल, कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लिए बनाई गई कमेटी ने एक प्रस्ताव पेश किया. इसमें कहा गया कि सरकारी स्कूलों में बांटे जाने वाले मिड डे मील से अंडा-मीट बाहर रखा जाए.
प्रस्ताव में आगे कहा गया कि ऐसा करने पर छात्रों के बीच भेदभाव होगा. भारतीय लोगों के छोटे शरीर के फ्रेम को देखते हुए अंडे और मांस के नियमित सेवन से मिलने वाली अतिरिक्त ऊर्जा जीवन शैली से जुड़े विकारों को जन्म दे सकती है. अंडे और मांस के नियमित सेवन से जीवनशैली संबंधी बीमारियां हो सकती हैं.
मोटापे के साथ बीमारियां भी रुकेंगी
प्रस्ताव के मुताबिक मिड डे मील में कम फैट और जीरो ट्रांस-फैट वाला भोजन शामिल किया जाना चाहिए. प्रस्ताव में अंडे के अलावा फ्लेवर्ड मिल्क और बिस्किट को भी न शामिल किए जाने की मांग की गई है. साथ ही कहा गयै है कि अतिरिक्त कैलोरी और फैट के कारण होने वाले मोटापे और हार्मोनल असंतुलन को रोका जाना चाहिए.
हिंदू नरसंहार को इतिहास में शामिल करने की मांग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










