
कर्नाटक: भतीजे के लापता होने पर फूटकर रोए भाजपा विधायक, कहा- वापस आ जाओ
AajTak
बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य का भतीजा चंद्रशेखर अपनी दोस्त किरण के साथ एक आध्यात्मिक गुरु से मिलने शिवमोग्गा के पास गौरीगड्डे गया था जहां से वह वापस ही नहीं आया. विधायक ने एक वीडियो जारी कर भतीजे से लौटने की गुहार लगाई है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और होनाली विधायक एमपी रेणुकाचार्य का परिवार उनके भाई के बेटे चंद्रशेखर के रविवार से लापता होने से सदमे में है.
रेणुकाचार्य का भतीजा चंद्रशेखर अपनी दोस्त किरण के साथ एक आध्यात्मिक गुरु से मिलने शिवमोग्गा के पास गौरीगड्डे गया था जहां से वह वापस ही नहीं आया. विधायक ने एक वीडियो जारी कर भतीजे से लौटने की गुहार लगाई है. इस वीडियो में चंद्रशेखर के लिए बिलखते नजर आ रहे हैं. चंद्रशेखर के कार समेत गायब हो जाने पर उनके अपहरण की बात भी कही जा रही है.
रेणुकाचार्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में शिवमोग्गा, देवंगेरे और चित्रदुर्गा पुलिस से उनके भतीजे को खोजने की गुजारिश की है. उन्होंने ये भी बताया कि उनके भाई और चंद्रशेखर के पिता अपने बेटे के लापता होने से शॉक में हैं और उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है और सोमवार सुबह से चंद्रशेखर का फोन ऑफ आ रहा है.
बता दें कि होनाली में रहने वाले चंद्रशेखर चुनाव के दौरान रेणुकाचार्य के लिए उनके साथ काम करते थे और विधानसभा क्षेत्र के गांवों में स्थानीय नेताओं से उनके संबंध अच्छे थे.
गौरतलब है कि इसी साल रेणुकाचार्य तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने दावा किया था कि मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं. अपने इस दावे के आधार पर उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से मांग की थी कि राज्य में सभी मदरसों पर बैन लगाया जाए. भाजपा विधायक का ये बयान ऐसे वक्त पर आया था, जब प्रदेश में पहले से ही हिजाब विवाद को लेकर राजनीति गरमाई हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










