
कर्नाटक: 'ब्लैकमेल करता था शादीशुदा BF', लड़की के सुसाइड को हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद
AajTak
कर्नाटक में एक लड़की ने जहर खाकर जान दे दी. इस मामले को हिंदू संगठन लव जिहाद बता रहे हैं. लड़की के परिवार ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं.
कर्नाटक में एक लड़की ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है, जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला 'लव जिहाद' का है. दावा है कि आरोपी की पहले से शादी हो रखी थी और वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहा था.
जिस लड़की ने सुसाइड किया उसका नाम शिल्पा देवादिका (Shilpa Devadika) है. वह उडुपी के कुंदपुरा में रहती थी. दो दिन पहले बुधवार को लड़की ने चूहे मारने वाला जहर खाकर जान दे दी. इस मामले में अजीज (उम्र 32 साल) आरोपी है.
परिवार का आरोप- शिल्पा पर दवाब बना रहा था शादीशुदा प्रेमी
शिल्पा के घरवालों का आरोप है कि अजीज उसके साथ रिलेशनशिप में था, जबकि उसकी पहले से शादी हो रखी थी. दावा है कि अजीज के पास शिल्पा की कुछ तस्वीरें थीं. इनको दिखाकर अजीज और उसकी पत्नी शिल्पा को ब्लैकमेल करते थे.
यह भी पढ़ें - लव जिहाद पर बनी फिल्म 'द कन्वर्ज़न', डॉयरेक्टर बोले- बेटियों को धोखा देने वाले होंगे बेनकाब
परिवार ने कहा कि अजीज शिल्पा पर उससे दूसरी शादी करने का दवाब बना रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई थी. शिल्पा इस शादी के लिए राजी नहीं थी, इसलिए उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










