
कर्नाटक: बेल्लारी के ज्वेलरी शोरूम में फटा AC, 3 घायल, एक की हालत गंभीर
AajTak
हादसा बेल्लारी के टेरु स्ट्रीट में स्थित कल्याण ज्वेलर्स में हुआ है. यहां खराब एयर कंडीशनर (AC) में अचानक विस्फोट हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि ब्लास्ट होते ही शोरूम में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए.
कर्नाटक के बेल्लारी शहर में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक हादसा बेल्लारी के टेरु स्ट्रीट में स्थित कल्याण ज्वेलर्स में हुआ है. यहां खराब एयर कंडीशनर (AC) में अचानक विस्फोट हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि ब्लास्ट होते ही शोरूम में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए. इस बीच तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में से एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दमकलकर्मियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि विस्फोट के तुरंत बाद ज्वेलरी शॉप के अंदर धुआं भर गया था. हालांकि, सूचना मिलने के कुछ देर के अंदर ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. मौक पर पुलिस की टीम भी पहुंच गए थी, जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
VIMS में चल रहा घायलों का इलाज
धमाके के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VIMS), बेल्लारी रेफर कर दिया गया. यहां अभी घायलों का इलाज चल रहा है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








