
कर्नाटक: पेन चुराने के आरोप में बच्चे के साथ हैवानियत, 3 दिन तक आश्रम के कमरे में बंद करके पिटाई
AajTak
कर्नाटक के रायचूर में स्थित रामकृष्ण आश्रम के गुरुजी वेणुगोपाल ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. छोटा बच्चा होने के बावजूद उसे तीन दिनों तक अंधेरे कमरे में बंद रखा गया. घटना का पता तब चला, जब तरुण की मां संयोग से रायचूर के स्टेशन रोड स्थित रामकृष्ण आश्रम में पहुंची.
कर्नाटक (Karnataka) में रायचूर के रामकृष्ण आश्रम में एक अमानवीय घटना सामने आई है. आश्रम के गुरुजी ने एक लड़के को कलम चुराने के जुर्म में बेरहमी से पीटा और उसे तीन दिन तक एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया. लड़के को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी आंखें सूज गईं. पीड़ित तरुण कुमार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र है, गरीबी की वजह से वह आश्रम में रह रहा था. अपने सहपाठियों के साथ खेलते वक्त उसने एक कलम चुरा ली और उसके सहपाठियों ने इसकी जानकारी आश्रम के गुरुजी को दे दी.
शिकायत के बाद रामकृष्ण मठ के गुरुजी वेणुगोपाल ने तरुण की बेरहमी से पिटाई की. छोटा बच्चा होने के बावजूद उसे तीन दिनों तक अंधेरे कमरे में बंद रखा गया. घटना का पता तब चला, जब तरुण की मां संयोग से रायचूर के स्टेशन रोड स्थित रामकृष्ण आश्रम में पहुंची.
फिलहाल, मौजूदा वक्त में तरुण कुमार का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. उसे कई चोटें आई हैं और उसकी आंखें पूरी तरह सूज गई हैं. यह घटना रायचूर पश्चिम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. लड़के के माता-पिता उसकी हालत परेशान हैं.
चिल्ड्रेन एक्टिविस्ट, सुदर्शन कहते हैं, "हमें मीडिया और हेल्पलाइन नंबर के जरिए पता चला कि तरुण नाम के एक लड़के पर रामकृष्ण आश्रम स्वामीजी ने हमला किया था, लड़के को बचा लिया गया है. मैंने घटना के बारे में पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर से बात की है. मैंने महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों को भी अवगत कराया है."
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया पर चलेगा मुकदमा? राज्यपाल पर टिकीं सबकी निगाहें
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, हम बच्चे की सुरक्षा करेंगे. हम बाल हेल्पलाइन और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के जरिए बच्चे की सुरक्षा करेंगे. हम इस मुद्दे के बारे में बाल कल्याण अधिकारियों को भी लिखेंगे और बच्चे को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










