
कर्नाटक: पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कावेरी नदी में तैरता मिला शव
AajTak
मशहूर वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए हैं. 10 मई को कावेरी नदी के पास साईं आश्रम, श्रीरंगपट्टण में उनका शव मिला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 'नीली क्रांति' के लिए 2022 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
Padma Shri awardee scientist dead: पूर्व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए हैं. शनिवार, 10 मई को कर्नाटक में कावेरी नदी के पास साईं आश्रम, श्रीरंगपट्टण में एक शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी पहचान की.
7 मई से लापता थे डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन
डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन अपनी पत्नी के साथ मैसूर में रहते थे. उनकी दो बेटियां भी हैं. 7 मई से ही अय्यप्पन के लापता होने के बात सामने आई थी. अय्यप्पन का स्कूटर भी कावेरी नदी के किनारे मिली.
श्रीरंगपट्टण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाएगी.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










