
कर्नाटक: ‘नेहरू हुक्का बार’ पर छिड़ी जंग तो प्रियांक खड़गे ने बीजेपी पर ऐसे कसा तंज
AajTak
बीजेपी के एक नेता द्वारा जवाहर लाल नेहरू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग चल रही है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया.
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में चल रही इंदिरा कैंटीन का नाम बदल सकती है. अभी तक इसपर कुछ आधिकारिक नहीं हुआ है, लेकिन अटकलों का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी के एक नेता द्वारा जवाहर लाल नेहरू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग चल रही है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया. प्रियांक ने लिखा कि कर्नाटक बीजेपी के एक विधायक के मुताबिक, पंडित नेहरू स्मोक करते थे (जो लीगल है), इसलिए उनके नाम पर हुक्का बार होना चाहिए. प्रियांक खड़गे ने आगे लिखा कि बीजेपी नेता कैमरे पर अश्लील हरकत करते हुए देखे गए, ऐसे में उनके नाम पर क्या शुरू किया जाए? कई सारे नेता थे, बहुत उम्मीदवार हैं. . @BJP4Karnataka MLA’s logic Pt. Nehru smoked (which is legal), so name a hookah bar after him. BJP leaders were caught on camera indulging in sexual acts (many of them got a stay), so what establishments will they start & whom will they name it after? Too many contenders.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










