
कर्नाटक चुनाव: 15 मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी ने ठोकी ताल, उतार सकते उम्मीदवार
AajTak
कर्नाटक चुनाव में असुदद्दीन ओवैसी की पार्टी 13 से 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है. उत्तर कर्नाटक की उन सीटों को फोकस में रखा जा रहा है जहां पर मुस्लिम मतदाता अच्छी संख्या में है. राज्य की करीब 60 सीटें ऐसी हैं जहां पर मुस्लिम वोटबैंक मायने रखता है.
अगले साल होने जा रहे कर्नाटक चुनाव को लेकर जमीन पर सियासी तापमान अभी से बढ़ने लगा है. कांग्रेस और बीजेपी तो सीधे मुकाबले में है ही, साथ में मुस्लिम सीटों पर AIMIM भी अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में है. इस बार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 13 से 15 उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है जहां पर मुस्लिम मतदाता अच्छी संख्या में है. बड़ी बात ये है कि ओवैसी का सारा फोकस उत्तर कर्नाटक में है और वे इसी इलाके में अपनी पार्टी के लिए उम्मीद देख रहे हैं.
कर्नाटक में ओवैसी कितने मजबूत?
बताया जा रहा है कि AIMIM बीजापुर शहर, हुबली-धारवाड़ (पश्चिम), हुबली-धारवाड़ (मध्य), हुबली-धारवाड़ (पूर्व), बेलगाम (उत्तर), शिगगांव में अपने उम्मीदवार उतार सकती है. यहां ये समझना जरूरी है कि पिछले साल हुए सिविक चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने कुछ सफलता हासिल की थी. हुबली-धारवाड़ और विजयपुरा सीटों पर जीत दर्ज कर ली गई थी. ऐसे में उन्हीं नतीजों को देखते हुए ओवैसी मान रहे हैं कि उत्तर कर्नाटक में मुस्लिम मतदाता के दम पर उनका एक अलग वोटबैंक तैयार हो सकता है. खबर है कि ओवैसी खुद महीने के अंत में कर्नाटक आने वाले हैं. उस दौरे के दौरान उनकी तरफ से चुनावी रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा और उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा संभव है.
कितने मुसलमान, चुनाव में क्या भूमिका?
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में AIMIM ने कर्नाटक में चुनाव नहीं लड़ा था. उसकी तरफ से जेडीएस का समर्थन कर दिया गया था. लेकिन इस बार जमीन पर माहौल बदला है. ऐसे में AIMIM चीफ मानकर चल रहे हैं कि उन्हें इस बदले माहौल का फायदा मिल सकता है. वैसे गुजरात चुनाव में भी ओवैसी की पार्टी इसी उम्मीद के साथ उतरी थी. लेकिन पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया. अब कर्नाटक में AIMIM फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रही है. उसकी नजर राज्य के 6.1 करोड़ मुसलमान यानी कि 12 फीसदी वोटों पर है. कर्नाटक में 60 ऐसी सीटें हैं जहां पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










