कर्नाटक चुनाव के साथ चार राज्यों में भी उपचुनाव, एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर इलेक्शन
AajTak
10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. सभी जगहों पर मतगणना 13 मई को होगी.
कर्नाटक में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. इसके साथ ही चुनाव आय़ोग ने चार राज्यों की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. वहीं सभी जगहों पर मतगणना 13 मई को होगी. दरअसल, कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) की इस साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. जिसके चलते जालंधर लोकसभा सीट खाली हुई थी.
इसके अलावा ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव की भी घोषणा की गई है. ये सीट इस साल जनवरी में एक पुलिस अधिकारी द्वारा गोली मारकर नबा किशोर दास की मौत के कारण खाली हुई है. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य ठहराया गया है. जिससे उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट खाली हुई है. उन्हें 2008 में हाईवे पर 'धरना' से संबंधित एक मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.
तीसरी विधानसभा सीट अपना दल के मौजूदा विधायक राहुल प्रकाश कोल के कैंसर के कारण निधन के कारण खाली हुई है. वह उत्तर प्रदेश छन्बे सीट से विधायक थे. मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा, जहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
वायनाड लोकसभा सीट पर अभी उपचुनाव नहीं
न्यूज एजेंसी के मुताबिक कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा करने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि ट्रायल कोर्ट ने सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए गए राहुल गांधी को अपील दायर करने के लिए एक महीने का समय दिया है.
उन्होंने कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र में रिक्ति को इस साल 23 मार्च को अधिसूचित किया गया था और कानून के अनुसार छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना होता है. कानून यह भी कहता है कि यदि कार्यकाल की शेष अवधि एक वर्ष से कम है, तो चुनाव नहीं होगा. वायनाड के मामले में शेष कार्यकाल एक वर्ष से अधिक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










