
कर्नाटक चुनावः BMW कार से 39 लाख की 66KG चांदी जब्त, जानें फिल्म निर्माता बोनी कपूर से क्या है कनेक्शन
AajTak
कर्नाटक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच के दौरान एक कार से 39 लाख रुपये कीमत की 66 किलोग्राम चांदी जब्त की है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जब ड्राइवर से चांदी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो ड्राइवर कोई कागजात नहीं दे सका. इसके बाद अफसरों ने कार्रवाई को अंजाम दिया. इस मामले का कनेक्शन फिल्म निर्माता बोनी कपूर से भी जुड़ रहा है.
कर्नाटक में चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान 39 लाख रुपये की कीमत के चांदी के बर्तन जब्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये बर्तन फिल्म निर्माता बोनी कपूर के हैं. चांदी के बर्तन चेन्नई से मुंबई एक बीएमडब्ल्यू कार से ले जाए जा रहे थे. ये बर्तन पांच बक्सों में भरे थे. जब अधिकारियों ने पूछताछ की तो इस संबंध में कोई दस्तावेजों नहीं मिले.
जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग (ECI) द्वारा की जा रही चेकिंग के बीच शुक्रवार तड़के कर्नाटक के दावणगेरे के बाहरी इलाके में हेब्बालु टोल के पास चेक पोस्ट पर कार को रोका. इस दौरान 39 लाख रुपये कीमत के 66 किलोग्राम चांदी के बर्तन जब्त किए गए. ये बर्तन चेन्नई से मुंबई बीएमडब्ल्यू कार से पांच बक्सों में भरकर ले जाए जा रहे थे.
दस्तावेज नहीं दे सका कार चालक, चुनाव आयोग ने दर्ज कराया केस
जांच के दौरान अधिकारियों ने जब कार चालक से बर्तनों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका. चुनाव आयोग के अफसरों ने ने चांदी के कटोरे, चम्मच, पानी के मग और प्लेटें जब्त कर लीं. इसी के साथ ड्राइवर सुल्तान खान के साथ कार में सवार हरि सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ दावणगेरे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
क्या चांदी के बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








