
कर्नाटक के CM को राहुल गांधी से मिलने का नहीं मिला समय, बीजेपी बोली- ये सिद्धारमैया का अपमान
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था. सिद्धारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने इसे सिद्धारमैया का अपमान बताया है.
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सत्ता के दो शीर्ष चेहरे सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश की राजधानी दिल्ली में थे. डीके शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की. वहीं, सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है. दोनों ही नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात के लिए समय मांगा था. राहुल गांधी ने दोनों में से किसी को भी मिलने का समय नहीं दिया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आईटी सेल के संयोजकक अमित मालवीय ने कर्नाटक के सीएम का वीडियो शेयर करते हुए तंज किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में सिद्धारमैया का अपमान किया गया. सिद्धारमैया दिल्ली तक आए, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया और अब वह बगैर मुलाकात किए ही लौट गए हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का किसी गांधी ने अपमान किया है. अमित मालवीय ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजीव गांधी ने किस तरह से बेवजह बीमार वीरेंद्र पाटिल को बर्खास्त कर दिया था, जिसकी वजह से कर्नाटक में कांग्रेस का पतन हुआ था.
यह भी पढ़ें: 'नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं...', मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद बोले कर्नाटक के CM सिद्धारमैया
उन्होंने कहा कि अब कमजोर सिद्धारमैया को अपने खिलाफ साजिश रच रहे डीके शिवकुमार के ही पीछे छिपना पड़ रहा है, जो बेसब्री से उनकी कुर्सी कब्जाने के इंतजार में हैं. अमित मालवीय ने सिद्धारमैया को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय नहीं मिलने को ताजा उदाहरण बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार हमेशा से ही कन्नड़ लोगों का तिरस्कार करते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'कुर्सी अभी खाली नहीं, 5 साल तक मैं ही CM...', सिद्धारमैया ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










