
कर्नाटक के लोकल कोटा पर सोशल मीडिया पर भिड़े नारा लोकेश और प्रियांक खड़गे
AajTak
सरकार की तरफ से बिना किसी प्रतिबंध के सबसे अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने काल आश्वासन देते हुए, आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने सॉफ्टवेयर बॉडी नैसकॉम (Nasscom) को राज्य में ट्रांसफऱ करने की पेशकश की. नैसकॉम ने कर्नाटक के निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए कोटा विधेयक पर गहरी चिंता व्यक्त की.
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने सॉफ्टवेयर बॉडी नैसकॉम (Nasscom) को विशाखापट्टनम में अपने कारोबार को बढ़ाने करने या ट्रांंसफर करने की पेशकश की है. टीडीपी नेता की यह टिप्पणी कर्नाटक सरकार द्वारा बुधवार को प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण जरूरी करने वाले विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद कई इंडस्ट्रीज की तरफ से हो रहे हंगामे के बीच आई है.
अब, नैसकॉम ने विधेयक के प्रावधानों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कर्नाटक सरकार से इसे वापस लेने की गुजारिश की है. नैसकॉम की एक प्रेस रिलीज में कहा गया, "विधेयक के प्रावधानों से कंपनियों को दूर भगाने और स्टार्टअप को दबाने का खतरा है, खासकर तब, जब ज्यादा वैश्विक फर्म्स (GCC) राज्य में इन्वेस्ट करना चाह रही हैं."
'हम आपका स्वागत करते हैं...'
सोशल मीडिया पर नैसकॉम के बयान का जवाब देते हुए लोकेश ने लिखा, "हम विशाखापट्टनम में हमारे आईटी, आईटी सर्विसेज, एआई और डेटा सेंटर क्लस्टर में अपने कारोबार को बढ़ाने या ट्रांसफर करने के लिए आपका स्वागत करते हैं."
लोकेश ने नैसकॉम के अध्यक्ष देबजानी घोष को टैग करते हुए कहा, "आंध्र प्रदेश आपका स्वागत करने के लिए तैयार है, कृपया संपर्क करें!" अत्याधुनिक सुविधाओं का आश्वासन देते हुए, आंध्र प्रदेश के मंत्री ने बिना किसी सरकारी प्रतिबंध के कंपनी के लिए निर्बाध बिजली, बुनियादी ढांचा और सबसे उपयुक्त कुशल प्रतिभा प्रदान करने का वादा किया.
आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री, नारा लोकेश के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने सवाल किया, "क्या आप यह भी सुनिश्चित नहीं करना चाहेंगे कि आंध्र प्रदेश में निवेश करने वाली हर कंपनी आंध्र प्रदेश के योग्य, प्रशिक्षित और कुशल व्यक्तियों को नियुक्त करे?"

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










