
कर्नाटक के लिंगायत मठ में मृत मिले पुजारी, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट
AajTak
एक मठ के कमरे से प्रधान पुजारी का शव मिला है. प्रधान पुजारी के कमरे से दो पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना कर्नाटक के रामनगर जिले के 400 साल पुराने श्रीकंचुगल बंदे मठ की है.
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के एक और संत मृत पाए गए हैं. लिंगायत संत बसवलिंगा स्वामी सोमवार को आश्रम में ही मृत पाए गए. ये घटना कर्नाटक के रामनगर की है. कुडूर थाने की पुलिस ने लिंगायत संत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने इसे लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक 45 साल के बसवलिंगा स्वामी कर्नाटक के रामनगर जिले के श्रीकंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत थे. बसवलिंगा स्वामी श्रीकंचुगल बंदे मठ के प्रधान पुजारी भी थे. सोमवार को बसवलिंगा स्वामी ने अपना कमरा नहीं खोला. मठ के लोगों के साथ ही उनके अनुयायियों ने भी दरवाजा खटखटाने के साथ ही उन्हें फोन कॉल्स भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
बताया जाता है कि बसवलिंगा स्वामी के अनुयायियों ने किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा तो वे चौंक गए. बसवराज स्वामी का शव कमरे में पड़ा हुआ था. अनुयायियों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बसवराज स्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस को कमरे से बसवराज स्वामी का दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है.
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. ये हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है. सुसाइड नोट में क्या है, ये बातें भी सामने नहीं आई हैं. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि मठ के प्रधान पुजारी को कुछ लोग मानहानि की धमकी देकर परेशान कर रहे थे. इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
गौरतलब है कि जिस मठ में ये घटना हुई है, वह करीब चार सौ साल से अधिक पुराना है. बसवलिंगा स्वामी 25 साल से अधिक समय से इस मठ में पुजारी थे. बता दें कि अभी करीब एक महीने पहले ही कर्नाटक के बेलगावी जिले के बैलाहोंगला तालुक के नेगीनाहला गांव स्थित श्रीगुरु मदीवालेश्वर मठ के पुजारी बसवासिद्दालिंगा स्वामी मृत पाए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










