
कर्नाटक के इस क्षेत्र ने कोविड मौतों में कमी के लिए अपनाया यह तरीका
AajTak
जिला अधिकारियों को सिम्पटोमैटिक मरीजों को ढूंढने में दिक्कत होती है. कई मरीज कोविड केयर सेंटर्स में जाने की जगह घर पर ही आइसोलेशन में रहने के लिए इजाजत देने पर जोर देते हैं. अधिकारी ऐसे घरों पर विशेष तौर पर नजर रख रहे हैं जहां मरीजों के लिए अलग से टॉयलेट्स और बॉथरूम्स नहीं हैं.
कर्नाटक सरकार की ओर से हाल में निर्देश जारी किए गए कि सिम्पटोमैटिक कोविड मरीजों को कोविड केयर सेंटर्स (CCCs) में शिफ्ट किया जाए. ऐसा संक्रमण फैलने की चेन को तोड़ने के लिए किया गया. कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में आने वाले जिलों के प्रशासनिक अधिकारी कोविड मरीजों और उनके प्राइमरी कॉन्टेक्ट्स को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर रहे है. ऐसा मरीजों और उनके घरवालों के विरोध के बावजूद किया जा रहा है. इसके पीछे तर्क ये है कि ग्रामीण इलाकों में घरों में अलग से टॉयलेट या बॉथरूम जैसी सुविधाएं नहीं हैं, जो आइसोलेशन के लिए जरूरी है. प्रशासनिक अधिकारियों को भरोसा है कि ये तरीका अपनाने से कोविड मौतों की संख्या को कम रखा जा सकेगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










