
कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ ठीक है? इंतजार करते रह गए डीके शिवकुमार, मीटिंग में नहीं पहुंचे केएन राजन्ना
AajTak
कहा जा रहा है कि राजन्ना, जो कथित तौर पर पूरे दिन स्वस्थ थे, उन्होंने बैठक में शामिल न होने और डीके शिवकुमार से मिलने से बचने के लिए खराब सेहत का बहाना बनाया. राजन्ना के जानबूझकर बैठक से बचने के सवाल पर डीके शिवकुमार ने कहा, 'कोई कन्फ्यूजन नहीं है. वे हमारे नेता हैं. हम सभी चाहते हैं कि Apex बैंक को बचाया जाए. उनके मार्गदर्शन में, हम अपने पार्टी नेताओं को बैंक के बोर्ड में नामित करना चाहते हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सरकार के रोजमर्रा के कामकाज पर असर डालने लगी है. आज शाम Apex बैंक के चेयरमैन पद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होनी थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री केएन राजन्ना और अन्य नेता शामिल होने वाले थे.
इस बैठक में बैंक के निदेशकों से विचार-विमर्श कर अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा होनी थी. डीके शिवकुमार और कांग्रेस के कई विधायक मंत्री केएन राजन्ना के कार्यालय में बैठक के लिए इंतजार कर रहे थे. लेकिन, राजन्ना, जो बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे, अचानक गायब हो गए.
मीटिंग में नहीं पहुंचे राजन्ना
सुबह से विधानसभा सत्र में मौजूद रहने के बावजूद, वे बैठक में नहीं पहुंचे. बाद में राजन्ना के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. यह संदेश मिलने के बाद, डीके शिवकुमार और अन्य नेता राजन्ना के कार्यालय से निकलते नजर आए.
अब इस मुद्दे पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की कल होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, केएन राजन्ना हाल ही में डीके शिवकुमार के खिलाफ बयान दे चुके हैं और अब उनसे दूरी बनाए हुए हैं.
क्या जानबूझकर बनाया बीमारी का बहाना?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










