
कर्नाटक: उपद्रवियों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़ की
AajTak
कर्नाटक पुलिस के अनुसार, 10 से ज्यादा मूर्तियों को तोड़ा गया है. पुलिस ने अरासिकेरे तालुक में डॉग स्क्वायड की मदद से उपद्रवियों की तलाश में सुराग जुटाए.
कर्नाटक के हासन जिले में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली. पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पुलिस का कहना था कि अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना सोमवार (30 मई) की है. हासन जिले में हिंदू-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई. इन मूर्तियों को मालेकल्लू तिरुपति मंदिर संग्रहालय के प्रदर्शनी केंद्र में रखा गया था.
10 से ज्यादा मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई
पुलिस के अनुसार, 10 से ज्यादा मूर्तियों को तोड़ा गया है. पुलिस ने अरासिकेरे तालुक में डॉग स्क्वायड की मदद से उपद्रवियों की तलाश में सुराग जुटाए. उनकी पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है.
स्थापना के लिए रखी थीं मूर्तियां
बताया गया है कि जिन मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई है, वे कथित तौर पर स्थापना के लिए रखी थीं. इनमें कुछ निर्माणाधीन भी चल रही थीं. उपद्रवियों ने कथित तौर पर मूर्तियों को तोड़ने के लिए छड़ और लोहे की रॉड जैसे उपकरण का इस्तेमाल किया. पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि मूर्तियों को एक निजी संग्रहालय में रखा गया था, जो मंदिर से संबंधित नहीं हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










