
कर्नाटकः चिक्कमगलुरु में धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर
AajTak
चिक्कमगलुरु म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायतों का हवाला देते हुए ये फैसला लिए जाने की बात कही है.
हिजाब विवाद को लेकर चर्चा में रहे कर्नाटक में अब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी. नगर निकाय और पुलिस की अनुमति के बगैर अब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे. कर्नाटक के चिक्कमगलुरु शहर की म्युनिसिपल काउंसिल ने इस बात का ऐलान कर दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चिक्कमगलुरु म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष वरसिद्धि वेणुगोपाल ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायतों का हवाला देते हुए ये फैसला लिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि बगैर अनुमति के बजाए जा रहे लाउडस्पीकर हटाने होंगे. म्युनिसिपल काउंसिल और पुलिस की अनुमति के बगैर लाउडस्पीकर नहीं बजाया जा सकेगा.
वेणुगोपाल ने कहा है कि ये फैसला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के हर वार्ड में लागू होगा. उन्होंने कहा है कि इसे लेकर हर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर को सूचना दे दी गई है. सभी को दस्तावेज जमा करने के लिए कह दिया गया है. हम उनसे बात करेंगे. वेणुगोपाल ने कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही कर्नाटक स्टेट वक्फ बोर्ड ने दरगाह और मस्जिद पर लाउडस्पीकर को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था. इस सर्कुलर में दरगाह और मस्जिदों में रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. अब चिक्कमगलुरु म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति को जरूरी कर दिया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







