
कर्ज या ड्रग्स की लत? अभी तक केरल सामूहिक हत्याकांड का 'मोटिव' तलाश रही पुलिस, आरोपी अस्पताल में भर्ती
AajTak
23 वर्षीय अफान सोमवार को खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा था. जहां उसने 6 लोगों का कत्ल करने की बात कबूल की थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसने जहर खाया था. तिरुवनंतपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे इस हत्याकांड का मोटिव तलाश कर रहे हैं.
Thiruvananthapuram Mass Murder: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम को झकझोर देने वाली सामूहिक हत्याकांड की वारदात को लेकर पुलिस हलकान है. पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि जांच अधिकारी नशीली दवाओं के एंगल के बजाय कर्ज वाली बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
आरोपी, 23 वर्षीय अफान, खुद सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंचा था. जहां उसने 6 लोगों का कत्ल करने की बात कबूल की थी. उसने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने जहर खाया था. तिरुवनंतपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'आज तक' को बताया कि वे हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं. वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था.
तिरुवनंतपुरम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) सुदर्शन केएस ने परिवार की वित्तीय परेशानियों की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि आरोपी ने बयान दिया कि उसने वित्तीय संकट के कारण हत्याएं कीं हैं. लेकिन यह जांच करनी होगी कि क्या यही एकमात्र कारण था? डिजिटल साक्ष्य की भी जांच करनी होगी.
अपनी पहली बात से हटते हुए, एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. सुदर्शन ने कहा कि उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि पता चल सके कि वह नशीली दवाओं और शराब के प्रभाव में था या नहीं. परिणाम अभी तक नहीं आए हैं.
जांच अधिकारी प्राथमिक कारण के रूप में कर्ज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. आरोपी अफान के पिता वर्तमान में सऊदी अरब के दम्माम में हैं, लेकिन वह वीजा समाप्त होने और बकाया कर्ज के कारण सात वर्षों से घर नहीं लौट पाए हैं. परिवार कुछ महीने पहले अल्पकालिक वीजा पर उनसे मिलने गया था और अपने कर्ज को चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की प्लानिंग कर रहा था.
पुलिस अधीक्षक सुदर्शन ने कहा कि कई संगठन अफान के पिता को घर वापस लाने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. कथित तौर पर परिवार के ऊपर 11-12 लोगों का 64 लाख रुपये बकाया था. एसपी ने खुलासा किया कि अफान ने उधार लिए गए 74,000 रुपये में से 40,000 रुपये चुकाने के लिए अपनी दादी से चुराई गई सोने की चेन गिरवी रख दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










