
कर्ज में डूबे शख्स ने पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, लेकिन...
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ऐसे शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह किया. आरोपी पूछताछ के दौरान बयान-बदलता रहा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ पर उसने गुनाह कबूल लिया.
वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पति ने पत्नी के 2 लाख रुपये हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी बनाई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया. लेकिन पति की पोल खुल गई और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी रमन भोला कर्ज में डूबा हुआ था. उसके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं थे.
फिर जब बुधवार को पत्नी ने उसे बैंक से 2 लाख रुपये निकाल कर लाने को कहा तो उसके दिमाग में पैसे हड़पने का ख्याल आया. उसने लूट की झूठी कहानी बनाते हुए पुलिस को फोन किया और कहा कि किसी ने उस पर हमला करके गाड़ी से 2 लाख रुपये निकाल लिए हैं.
आरोपी ने कहा कि वह बैंक से 2 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा था. तभी वहां बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका. एड्रेस पूछने के बहाने से उसके सिर पर भारी चीज से हमला कर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. जब उसे होश आया तो देखा कि उसकी गाड़ी से रुपयों से भरा बैग गायब है.
पुलिस ने रमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. जब जांच शुरू हुई तो पुलिस को रमन पर ही शक हुआ क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा था. पुलिस ने जब रमन से पूछा कि उससे लूटपाट किस जगह हुई है तो उसने वह लोकेशन बताई. पुलिस ने पूरे रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अच्छे से खंगाला और पाया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा शिकायतकर्ता दावा कर रहा था.
डिलीवरी एजेंट का काम करता था आरोपी फिर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने कबूल लिया कि उसकी बताई लूट की कहानी झूठी है. डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि आरोपी रमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ई-कॉमर्स वेबसाइटों के लिए डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता था और सामानों की डिलीवरी के लिए ऑर्डर लेता था.
कोरोना काल में हुआ बड़ा घाटा कोरोना महामारी के दौरान उसे काफी नुकसान हुआ और वह कर्जे में डूब गया. उसकी पत्नी स्कूल में टीचर है और होम ट्यूशन भी देती है. पत्नी ने प्लॉट खरीदने के लिए 8 लाख रुपये बचाए थे. दोनों के बीच रुपयों को लेकर अक्सर विवाद होता था. पत्नी उसे रुपये नहीं देती थी. जब पत्नी ने उसे 2 लाख रुपये निकाल कर लाने को कहा तो उसने लूट की झूठी कहानी बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया. डीसीपी ने कहा कि आरोपी से 2 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








