
कर्ज में डूबा 'दोस्त' बना कातिल... हरियाणा में डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या, हरिद्वार जाकर गंगा में फेंका शव
AajTak
Nuh Doctor Murder Case: हरियाणा के नूंह जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पैसों के लेन-देन ने दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग दिया. डॉक्टर और पूर्व पार्षद की दोस्ती कर्ज के बोझ में तब्दील हुई और आखिरकार मौत की साजिश में बदल गई.
हरियाणा के नूंह जिले में एक कर्ज ने दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया. नूंह जिले के पुन्हाना शहर के 60 वर्षीय डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या उनके ही पूर्व दोस्त और पार्षद रहे दीपक राजस्थानी ने कर दी. पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया कि डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को हरिद्वार ले जाकर गंगा में फेंक दिया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. विनोद गोयल 28 अगस्त को अचानक लापता हो गए थे. उसी दिन उनके कंपाउंडर महेंद्र को डॉक्टर के मोबाइल से एक संदेश मिला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली. लेकिन इसके बाद डॉक्टर से कोई संपर्क नहीं हुआ. दिन बीतते गए और शक का घेरा गहराता गया. 3 सितंबर को डॉक्टर के भाई देवेंद्र गोयल ने आखिरकार गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस जांच के दौरान डॉक्टर के फोन कॉल्स की डिटेल खंगाली गई. इससे दीपक राजस्थानी का नाम सामने आया. वो गोयल नर्सिंग होम के सामने राजस्थानी बर्तन भंडार चलाता है. दोनों की दोस्ती जगजाहिर थी. लोग अक्सर उन्हें साथ बैठते और बातें करते देखते थे. लेकिन इस दोस्ती के पीछे एक बड़ा आर्थिक विवाद पनप चुका था. डॉ. गोयल ने दीपक को मोटी रकम उधार दी थी.
डॉक्टर के परिवार का दावा है कि यह रकम 40 से 45 लाख रुपए थी, जबकि दीपक केवल 23 लाख रुपए का कर्ज मानता है. रकम लौटाने के बजाय वह टालमटोल करने लगा और यही दोस्ती में गहरी दरार की वजह बना. 5 सितंबर को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि 28 अगस्त को उसने डॉक्टर को अपनी कार में बैठाया और रस्सी से गला घोंट दिया.
एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर शव को हरिद्वार ले जाकर गंगा में फेंक दिया. इतना ही नहीं, संदेह से बचने के लिए उसने डॉक्टर के मोबाइल से कंपाउंडर महेंद्र को संदेश भी भेजा, ताकि लगे कि डॉक्टर सुरक्षित हैं. एसएचओ ने कहा, ''आरोपी दीपक ने हत्या की बात मान ली है. उसी ने पूरी साजिश रची थी.''
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी मृतक डॉक्टर का शव बरामद नहीं हो सका है. इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. विधायक मोहम्मद इलियास और पूर्व विधायक नसीम अहमद ने थाने का घेराव कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर विनोद का शव बरामद नहीं होता, वे यहां से नहीं हटेंगे. पुलिस अब हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन शव की बरामदगी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








