
कर्ज का चक्रव्यूह: 3 लाख के बदले 18 लाख मांग रहा था सूदखोर, 5 लोगों की मौत के पीछे की कहानी!
AajTak
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इस परिवार ने सूदखोरों की धमकी से तंग आकर एक साथ फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
कर्ज के चक्रव्यूह में एक परिवार ऐसा फंसा कि कड़ी मेहनत के बाद भी कर्ज की अदायगी नहीं कर पाया और इसी वजह से परिवार के 5 सदस्यों ने फंदे से लटकर जान दे दी. बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है. शुरुआती तौर पर ऐसा माना जा रहा है कि इस परिवार ने महाजनों की धमकी और तगादे से तंग आकर एक साथ फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी.
पुलिस जांच में पता चला है कि मनोज झा ने 5 साल पहले गांव के एक साहूकार मन्नू झा से अपनी बड़ी बेटी काजल की शादी के लिए 3 लाख रुपए कर्ज लिया था. इसी क्रम में धीरे-धीरे यह परिवार कर्ज के चक्रव्यूह में फंसता चला गया, और फिर अनिल सिंह से एक लाख, बच्चा सिंह से 2 लाख रुपए कर्ज लेने के अलावा कुछ समूह से 2 लाख रुपए का लोन लिया था.
फाइनेंस पर लेकर चलाई गाड़ी एक महाजन पांच साल बाद 3 लाख रुपए कर्ज के बदले सूद समेत 18 लाख रुपया मांग रहा था. इससे परेशान मनोज झा ने एक गाड़ी फाइनेंस पर लेकर चलाना शुरू कर दी. ताकि उससे कमा कर कर्ज को चुकाया जा सके. लेकिन किस्मत कुछ और ही मंजूर था. लॉक डाउन के दौरान गाड़ी से आमदनी नहीं आने के बाद फाइनेंसर ने गाड़ी को खिंचवा लिया था. उसके बाद मनोज ने एक छोटी-सी खैनी की दुकान को खोल ली, उसी से किसी तरह परिवार का गुजारा हो रहा था.
दवाब बढ़ता ही गया
कुछ दिन पहले सदूखोर महाजन ने तगादा के दौरान कर्ज लेने वाले मनोज झा के साथ अभद्रता की और कर्ज नहीं चुकाने के बदले बेटी को उठा लेने की धमकी दी थी. इस डर से मृतक मनोज ने अपनी कम उम्र की बेटी को 3 महीने पहले किसी तरह मंदिर से शादी करके विदा कर दिया था. लेकिन कर्ज देने वालों का दवाब बढ़ता ही जा रहा था.
कमरे में फंदे से लटकते मिले शव

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








