
करो या मरो... नीतीश कुमार के बेटे निशांत की जेडीयू में एंट्री पर धर्म-संकट
AajTak
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री फिर से चर्चा में आ गई है. चुनावों से पहले भी ऐसी संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब जबकि जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की तरफ से ये बात आई है, हल्के में तो लिया भी नहीं जा सकता. लेकिन, सब कुछ इतना आसान भी नहीं है.
चुनाव काल की बातें, कालांतर में जुमले की कैटेगरी में डाल दी जाती हैं. लेकिन, अगर वे बातें चुनाव बाद भी विमर्श का हिस्सा बनने लगे, तो चर्चाओं को आसानी से खारिज भी नहीं किया जा सकता है - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा भी ऐसी ही है.
बिहार के चुनावी माहौल में जब तब मीडिया के सामने आने, और अपने पिता के पक्ष में कोई न कोई बयान देने के कारण निशांत कुमार के राजनीति में आने की कई बार चर्चा हुई. उन दिनों तो एनडीए नेता ही नहीं, बल्कि तंज भरे लहजे में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कह डाला था, नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, वो अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें.
और हाल फिलहाल जेडीयू नेता संजय झा के जिस बयान के बाद निशांत कुमार के राजनीति में आने और जेडीयू की कमान संभालने से लेकर डिप्टी सीएम बनने जैसी बातें होने लगी हैं, वो खुद भी पहले ऐसी संभावनाओं को खारिज कर चुके हैं.
1. निशांत के लिए राजनीति में आने का फैसला कितना चुनौतीपूर्ण
संजय झा फिलहाल जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. जेडीयू की कमान नीतीश कुमार ने फिलहाल अपने हाथ में रखी है. आरसीपी सिंह से लेकर ललन सिंह तक को आजमाने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्य कमान अपने हाथ में ही रखने का फैसला किया. और, इसीलिए उनके बाद कौन, जैसी संभावनाएं तलाशी जाने लगी हैं.
बिहार चुनाव से पहले निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री की चर्चा जोरों पर थी. जब ये सवाल संजय झा के सामने आया तो बोले, फिलहाल निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे... ऐसी कोई बात नहीं है... नीतीश कुमार फिलहाल सक्रिय हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










