
करोड़ों की संपत्ति दान कर जैन परिवार ने अपनाया संन्यासी जीवन
AajTak
गुजरात के कच्छ जिले में कपड़े का व्यवसाय करने वाले व्यापारी के परिवार ने तमाम सुख-सुविधाओं का त्याग कर संन्यास ले लिया है. इस परिवार ने अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर दी. इसके बाद नियमों का पालन कर दीक्षा ली.
गुजरात के भुज में जैन परिवार के चार लोगों ने दीक्षा लेकर संन्यासी जीवन की राह पकड़ी है. परिवार ने अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर दी और संयम का मार्ग अपना लिया. बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई लोगों ने इसी तरह सुख-सुविधाओं का परित्याग कर संन्यास की राह पर चलने का फैसला किया है.
जानकारी के अनुसार, अजरामर संप्रदाय के छह कोटि स्थानकवासी जैन संघ और वागड़ के दो चोविसी जैन समाज के एक परिवार के सभी सदस्यों ने जैन समुदाय के भागवती दीक्षा प्राप्त करने वाले पहले थे. कपड़ों के होलसेल व्यापारी परिवार अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर तपस्या की राह पर चल पड़ा है.
भुज की पूर्वी बेन मेहता ने अपने संप्रदाय की गुरु मैया के आशीर्वाद से दीक्षा लेने का फैसला किया. उनका यह संन्यासी जीवन देखकर घर के अन्य सदस्य उनसे प्रभावित हुए और उनके पति पीयूष मेहता और दंपति के साथ 11वीं और 12वीं कॉमर्स में पढ़ रहे बेटे मेघकुमार और भांजे कृष ने भी संन्यास के रास्ते पर चलने का फैसला किया.
बेहद कठिन मानी जाती है भागवती दीक्षा
जैन समाज की भागवती दीक्षा बहुत कठिन मानी जाती है. इसमें पांच महाव्रतों का पालन, ब्रह्मचर्य, अचौर्य और पैदल यात्रा करनी होती है. इसलिए तपस्वियों को जीवनभर बिना बिजली उपकरण का उपयोग किए, बिना रुपयों के कठोर तपस्या की राह पर चलना पड़ता है. तपस्या के इस मार्ग पर चलने से पहले तपस्वियों को अपनी पूरी संपत्ति दान करनी पड़ती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










