
करोड़ों की भगवान विष्णु की मूर्ति चुराने के आरोप में 7 गिरफ्तार, कार से जा रहे थे बेचने
AajTak
तमिलनाडु में मूर्ति चोरी करके बेचने के आरोप में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. मूर्ति की कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि आखिर मूर्ति कहां से चोरी की गई.
तमिलनाडु मूर्ति विंग सीआईडी पुलिस ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चोल युग की भगवान विष्णु की मूर्ति चुराने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही आरोपियों के पास से दो करोड़ रुपये की कीमत की प्राचीन मूर्ति भी बरामद की गई है. 8 अगस्त को एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तंजावुर रेंज मूर्ति विंग सीआईडी टीम ने मेलाथिरुविझापट्टी में तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन की जांच शुरू की थी. इसी दौरान एक कार में ढाई फीट की धातु की पेरुमल (विष्णु) मूर्ति बरामद की गई.
थोझुवुर नदी में मूर्ति मिलने का किया दावा
सीआईडी विंग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूछताछ करने पर कार में सवार पांच लोगों में से एक ने बताया कि मूर्ति उसके पिता को 12 साल पहले थोझुवुर नदी में मिली थी. लेकिन उसके पिता ने तहसीलदार या ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (वीएओ) को इसके बारे में सूचित नहीं किया था. वहीं, उसके पिता ने मूर्ति को अपने मवेशी शेड में छिपा कर रख दिया था.
यह भी पढ़ें: Lucknow: अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी, चारों तरफ लगे हैं CCTV
मूर्ति कहां से चोरी हुई इसको लेकर जांच कर रही है पुलिस
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उसने और उसके सहयोगियों ने मूर्ति को 2 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया. हालांकि, सातों मूर्ति की खरीद के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकें, इसलिए बीएनएसएस व बीएनएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी 7 लोगों को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया. साथ ही उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










