
'करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो', केजरीवाल के दांव पर घमासान, BJP-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग की है. केजरीवाल की इस मांग ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही सपा ने भी केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी पर धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की फोटो लगाने की मांग कर दी है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से दिवाली के ठीक बाद केंद्र सरकार से की गई इस मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इसे लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता अनिल विज ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर तंज किया है. उन्होंने कहा है कि आखिरकार लक्ष्मी के पुजारी केजरीवाल के होठों पर बात आ ही गई. अनिल विज ने कहा कि बहाना चाहे नोट पर तस्वीर छापने का हो लेकिन हर काम करने से पहले लक्ष्मी आंखों के सामने ही रहेगी. उन्होंने भ्रष्टाचार के मसले पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि इसे कहते हैं भक्ति. केजरीवाल तेरी माया अपरंपार.
बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर केजरीवाल को घेरा है. अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल ने हाल ही में फतवा जारी कर दिल्ली में पटाखे बैन किए थे. उन्होंने केजरीवाल को कट्टर हिंदू विरोधी बताया है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताते हुए कहा है कि वे हिंदू होने का नाटक कर रहे हैं.
कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
अरविंद केजरीवाल की ओर से करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने की मांग को लेकर जहां बीजेपी उन्हें घेरने में जुटी है. वहीं, कांग्रेस ने भी केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के गौरव वल्लभ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सभी निर्णय बीजेपी ही लेती है. उन्होंने इसे वोट की राजनीति के लिए की गई मांग बताया और कहा कि बीजेपी ने नोटबंदी कर मां लक्ष्मी का अपमान किया था. तभी से जीडीपी पटरी पर नहीं लौट पाई. गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को मां लक्ष्मी की पूजा कर उनसे माफी मांगनी चाहिए.
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बी टीम बताया और कहा कि ये मांग उनकी वोट की राजनीति को लेकर है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर वे पाकिस्तान जाते हैं तो वे ये भी कह सकते हैं कि मैं पाकिस्तानी हूं इसलिए मुझे वोट दीजिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








