
'करेंगे दंगे चारों ओर...', हंगामे के बीच कुणाल कामरा का नया पोस्ट, गाने से शिवसेना पर कसा तंज
AajTak
बीएमसी के एक्शन और शिवसेना कार्यकर्ताओं के इमारत में तोड़फोड़ के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर कर तंज कसा है. वीडियो में इमारत में की गई तोड़फोड़ को दिखाया गया है. इस बीच मुंबई पुलिस को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए कामरा ने एक सप्ताह का समय मांगा है.
महाराष्ट्र में स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा किए गए चुटकुलों को लेकर विवाद हो गया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गर्म है. बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उस इमारत (द हैबिटेट) के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया है, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था. कामरा के वीडियो को लेकर शिवसैनिकों ने सोमवार को द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी. अब कामरा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर शिवसेना पर तंज कसा है. कुणाल ने अपने वकील के जरिए मुंबई पुलिस को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है.
इंस्टाग्राम पर कुणाल कामरा का वीडियो
कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कामरा गाते हैं, 'हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश. होंने नगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर. एक दिन मन में नथूराम, हरकतें आसाराम. 'हम होंगे कंगाल एक दिन' गाने के साथ ही वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने द हैबिटेट में तोड़फोड़ मचाया है.
कुणाल कामरा के वीडियो को लेकर विवाद
कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर की गई टिप्पणी का मुद्दा मंगलवार को संसद में भी उठा. शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने ने कामरा का नाम लिए बिने मुद्दे को उठाया और ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने की मांग की.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










