
करूर भगदड़ मामला: CBI ने फिर दर्ज की FIR, कल पीड़ित परिवारों से 'सीक्रेट' मिलेंगे एक्टर विजय
AajTak
करूर भगदड़ मामले में CBI ने FIR दोबारा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 27 अक्टूबर को अभिनेता विजय महाबलीपुरम में हादसे में मारे गए 41 लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. उनकी पार्टी TVK ने इस मुलाकात के लिए महाबलीपुरम में 50 कमरे बुक किए हैं.
करूर भगदड़ मामले में CBI ने FIR दोबारा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच एक्टर विजय 27 अक्टूबर को महाबलीपुरम में हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने वाले हैं. यह मुलाकात हादसे के एक महीने बाद हो रही है.
विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने इस मुलाकात के लिए महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में खास इंतजाम किए हैं. पार्टी ने करीब 50 कमरे बुक किए हैं, ताकि विजय व्यक्तिगत रूप से सभी शोकग्रस्त परिवारों से मिल सकें और उन्हें सांत्वना दे सकें. इस कार्यक्रम में न तो मीडिया को आने की अनुमति है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को.
भगदड़ में हो गई थी 41 लोगों की मौत
करूर से एक पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया, 'हमारे लिए बस की व्यवस्था की गई है ताकि हम कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें. हममें से कई लोग जा रहे हैं.' गौरतलब है कि 27 सितंबर को करूर में विजय की पार्टी TVK की रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अब विजय की इस पहल पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें खुद करूर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाहिए था, न कि उन्हें महाबलीपुरम बुलाना चाहिए था. हालांकि, पार्टी का कहना है कि विजय को प्रशासन से करूर जाने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए उन्हें यह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










