
करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर आई महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी की पत्नी चली गई थी मायके
AajTak
यूपी के अयोध्या में एक व्यक्ति ने करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर आई महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी झगड़ा होने के बाद मायके चली गई थी. इसकी वजह से वह गुस्से में था. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. करवाचौथ के लिए सामग्री देने पहुंची मंदिर के महंत की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी दो दिन पहले उससे झगड़ा कर मायके चली गई थी. वह करवाचौथ के मौके पर भी घर वापस नहीं आई.
इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में था. जब महंत की पत्नी करवाचौथ की सामग्री लेकर उसके घर पहुंची, तो उसने आपा खो दिया और हनुमान मंदिर के महंत की पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, यह मामला अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम भरतकुंड का है.
आरोपी की पत्नी ने दो दिन पहले मांगी थी सामग्री
यहां के हनुमान मिलन मंदिर के महंत की पत्नी के पास दो दिन पहले पवन पांडेय की पत्नी आई थी. उसने करवाचौथ पर पूजा के लिए सामग्री की मांग की थी. मृतका के बेटे ने कहा कि मम्मी ने पवन पांडेय की पत्नी से कहा था कि वह उसके घर सामग्री पहुंचा देंगी.
इसके बाद पवन की पत्नी का पवन से झगड़ा हो गया और वह मायके चली गई. इधर, जब मंदिर के महंत की पत्नी करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर पवन के घर पहुंची, तो आरोपी पवन ने लोहे के सब्बल और लाठी से महंत की पत्नी को जमकर पीटा. इसकी वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










