
'कम से कम उसका शव तो लौटा दो...', शहजादी खान के पिता ने रोते हुए बयां किया दर्द, UAE ने दी थी फांसी
AajTak
बांदा की शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई. शहजादी के ऊपर एक बच्चे की हत्या का आरोप था. बेटी शहजादी की मौत पर पिता शब्बीर खान ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है.
यूपी के बांदा की शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई. शहजादी के ऊपर 4 महीने के एक बच्चे की मौत में लापरवाही बरतने का आरोप था. दो साल से जेल में बंद शहजादी को चार महीने पहले ही UAE की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. बेटी की मौत पर पिता शब्बीर खान ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है.
ये भी पढ़ें- 'शहजादी को UAE में 15 फरवरी को दे दी गई थी फांसी', केंद्र सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी
शहजादी के पिता शब्बीर खान ने कहा कि बेटी की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव कोशिश की. सरकार से मदद की गुहार लगाई, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली. जब तक सरकार से कोई जवाब आता, शहजादी को फांसी दे दी गई. 'आजतक' के कैमरे पर फफक-फफक कर रोते हुए शब्बीर ने कहा- "अगर मेरी बेटी को बचा नहीं सके, तो कम से कम उसकी डेड बॉडी तो लौटा दो..."
शब्बीर खान सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें दुबई जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें. उन्होंने बताया कि आखिरी बार जब शहजादी ने फोन किया था तो वह बहुत घबराई हुई थी. वह बड़ी मुश्किल से बोल पाई थी कि मेरा वक्त पूरा हो गया है. बातचीत करते हुए हम लोग रोने लगे थे.
बकौल शब्बीर- मामले में किसी ने हमारी मदद नहीं की. आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि दुबई जाकर जांच-पड़ताल करते. वकील भी बहुत महंगे थे. जहां तक हो पाया गुहार लगाई, दौड़ भाग की. लेकिन आखिर में सबकुछ खत्म हो गया.
यह भी पढ़ें: 'हम अपील करते रहे, बेटी को न्याय नहीं मिला...', पिता की जुबानी, अबू धाबी में शहजादी की फांसी की कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










