
कम नहीं हो रहीं नारायण राणे की मुश्किलें, जमानत मिलने के बाद नासिक पुलिस ने पेशी के लिए 2 सितंबर को बुलाया
ABP News
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज हो चुकी हैं. नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी.
मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कल उन्हे सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया किया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी. अब खबर है कि नासिक पुलिस ने नारायण राणे को नोटिस भेजा है. नोटिस में राणे को 2 सितंबर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी के मामले में ये नोटिस भेजा गया है. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज हो चुके हैं.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












