
'कमीशन में 40 प्रतिशत लूटने वाले सब कुछ नहीं कर सकते', राहुल का PM मोदी पर पलटवार
AajTak
राहुल ने कहा, 'पीएम कहते हैं कि कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी को लागू नहीं किया जाएगा. दरअसल, उन्होंने जो कहा वह सही है. भाजपा के लिए ऐसा काम करना असंभव है जो 40% कमीशन लूटते हैं और वे इस तरह की गारंटी को लागू नहीं कर सकते हैं.'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की चुनावी गारंटी को 'रेवड़ी संस्कृति' के रूप में आलोचना करने के बाद हमला बोला है. राहुल ने कहा कि एक सरकार जो कमीशन में 40 प्रतिशत लूटती है, ये सब कुछ नहीं कर सकती.
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि चुनाव में कांग्रेस की चुनावी गारंटी की 'रेवड़ी संस्कृति' के रूप में आलोचना की जाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ये मुश्किल होगा. क्योंकि पार्टी तो 40 प्रतिशत कमिशन में भरोसा करती है.
राहुल ने कहा, 'पीएम कहते हैं कि कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी को लागू नहीं किया जाएगा. दरअसल, उन्होंने जो कहा वह सही है. भाजपा के लिए ऐसा काम करना असंभव है जो 40% कमीशन लूटते हैं और वे इस तरह की गारंटी को लागू नहीं कर सकते हैं.'
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं. आप (लोगों) को तय करना है कि किसकी सरकार बनेगी. एक बात याद रखें- पिछली बार आपने सरकार चुनी थी लेकिन बीजेपी ने विधायक खरीदकर आपकी सरकार चुरा ली. उन्होंने न केवल सरकार की चोरी की, बल्कि उसके बाद हर काम पर 40% कमीशन लिया.
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक सरकार 40% कमीशन के लिए जानी जाती है और बेल्लारी भ्रष्टाचार का केंद्र है. इसलिए मैं चाहता हूं कि बेल्लारी में अब बदलाव दिखे. न केवल चुनावों में, बल्कि आपके जीवन में भी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










