
कमिश्नर की ID पर किसने भेजा था दिल्ली के स्कूल को धमकी वाला ईमेल, पुलिस ने कर लिया ट्रेस
AajTak
कल गुरुवार को दिल्ली में एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह मेल मेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने मेल भेजने वाले को ट्रेस कर लिया है.
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में गुरुवार को एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. यह मेल पुलिस कमिश्नर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आया था. इससे पहले बुधवार को दिल्ली एनसीआर के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे दहशत फैल गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया. इस मामले में पुलिस ने तत्काल जांच की, और यह मेल भेजने वाले को ट्रेस कर लिया.
स्कूल में बम होने की धमकी वाला ईमेल किसने भेजा था, पुलिस ने इस बात का पता लगा लिया है. पुलिस का कहना है कि ईमेल भेजने वाले के बारे में जानकारी हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नाबालिग है. इस मामले में Juvenile Justice Act के तहत कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिला था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि मेल भेजने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया, वो विदेश में है और उसकी लोकेशन रूस नजर आई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से रूसी मेलिंग सेवा कंपनी Mail.ru से संपर्क किया और घटना के बारे में डिटेल की मांग की.
यह भी पढ़ें: 'विस्फोटक रखे हैं...', एक मैसेज से दिल्ली-NCR के 80 स्कूलों में दहशत... जानिए धमकी भरे ईमेल का क्या है रूस कनेक्शन?
पुलिस ने सीबीआई को भी पत्र लिखकर धमकी भरे ई-मेल के बारे में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से जानकारी मांगी थी. इस मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की थी, उसमें कहा गया कि स्कूलों को बम की धमकी वाले जो ई-मेल मिले, इससे उनका इरादा बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करना और एनसीआर में व्यवस्था को बिगाड़ना था. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








