
कमल हासन आज करेंगे राज्यसभा नामांकन दाखिल, डीएमके के समर्थन से पहली बार ऊपरी सदन में एंट्री तय
AajTak
एक्टर से नेता बने कमल हासन आज राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र फाइल करेंगे. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने अपनी चार राज्यसभा सीटों में से एक को हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) को देने का फैसला किया है. हासन ने साल 2018 में राजनीति में एंट्री की थी.
अभिनेता से नेता बने कमल हासन की राज्यसभा में एंट्री होने जा रही है. वे आज सुबह 11 बजे राज्यसभा सदस्य के लिए नॉमिनेशन फाइल करेंगे. हासन का डीएमके के समर्थन से पहली बार राज्यसभा पहुंचना तय माना जा रहा है.
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने अपनी चार राज्यसभा सीटों में से एक को हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) को देने का फैसला किया है. हासन ने साल 2018 में राजनीति में एंट्री की थी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, हासन की पार्टी को एक सीट देने का फैसला लिया. साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ था.
डीएमके ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का औपचारिक ऐलान कर दिया है. तीन अन्य उम्मीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन, कवि और लेखिका सलमा और पूर्व मंत्री एसआर शिवलिंगम का नाम शामिल है.
दरअसल, 24 जुलाई 2025 को तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्य रिटायर होंगे. इसमें पीएमके के अंबुमणि रामदास, एमडीएमके के नेता वाइको शामिल हैं. राज्यसभा चुनाव में डीएमके आसानी से 4 सीटें जीत सकती है. जबकि मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके, बीजेपी समेत अन्य सहयोगियों के समर्थन से 2 सीटें जीत सकता है.
राज्यसभा चुनाव में 9 जून तक नामांकन होंगे. अगले दिन जांच होगी. उसके बाद 19 जून को मतदान होगा और उसी शाम नतीजे घोषित किए जाएंगे.
फिलहाल, भाषा विवाद को लेकर कमल हासन चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' को फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है. इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकार लगाते हुए कहा कि आप कमल हासन होंगे लेकिन आपके पास किसी की भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










