
कमला हैरिस नहीं बन पाईं US की राष्ट्रपति, क्या बोले तमिलनाडु में पैतृक गांव के लोग?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है, जबकि डेमोक्रेट्स उम्मीदवार कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, इस चुनावी नतीजे से भारत के तमिलनाडु स्थित कमला हैरिस के पैतृत गांव के लोग हताश नहीं हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है, जबकि डेमोक्रेट्स उम्मीदवार कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, इस चुनावी नतीजे से भारत के तमिलनाडु स्थित कमला हैरिस के पैतृत गांव के लोग हताश नहीं हैं. उनका कहना है कि कमला हैरिस एक फाइटर हैं और वो जल्द ही वापसी करेंगी.
सुबह से ही टीवी पर नजर गड़ाए रहे लोग
तमिलनाडु के थुलासेन्द्रपुरम में कमला हैरिस का पैतृक गांव है. बुधवार सुबह से ही गांववाले टीवी पर चुनाव परिणामों पर नज़र रखे हुए थे. कई लोग मीडिया वेबसाइट्स पर ट्रेंड्स भी चेक कर रहे थे. कुछ निवासियों ने हैरिस की जीत के लिए श्री धर्म शास्ता परमल मंदिर में पूजा भी की. हालांकि,ट्रंप की जीत की खबर के बाद इस गांव में सन्नाटा देखने को मिला.
क्या बोले गांव के लोग
डीएमके के तिरुवरूर जिले के प्रतिनिधि और थुलासेन्द्रपुरम गांव के नेता जे सुधाकर ने कहा, 'हम उसकी जीत की उम्मीद कर रहे थे और दिवाली से भी बड़े उत्सव की योजना बनाई थी. हमने पटाखे फोड़ने, मिठाइयां बांटने, मंदिर में पूजा करने और सामुदायिक भोज का आयोजन किया था. लेकिन सफलता और विफलता जीवन का हिस्सा हैं. यह एक कठिन मुकाबला था. कमला हैरिस की की सराहना करनी चाहिए. वह एक फाइटर हैं और वापसी करेंगी.'
यह भी पढ़ें: कमला हैरिस पर भारी पड़ा डोनाल्ड का मुस्लिम 'ट्रंप' कार्ड, एक चाल से दूर हो गई नाराजगी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










