
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 198 रुपये तक घटे दाम, जानिए नए रेट
AajTak
कमर्शियल सिलेंडर के दाम 198 रुपये घटा दिये गए हैं. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये हैं. यह पहले 2219 रुपये थी.
उच्च स्तर पर बनी महंगाई के बीच जुलाई महीने की पहली तारीख को ही लोगों को अच्छी खबर मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस के कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में कटौती करने का ऐलान किया है. आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 198 रुपये तक घटा दिए गए हैं. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये हैं. इससे पहले इनकी कीमतें 2219 रुपये थीं.
अलग-अलग शहरों में इतने बढ़े दाम
कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में इंडेन (Indane) के कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपये सस्ते हुए हैं. हालांकि अन्य बड़े शहरों में लोगों को तुलनात्मक रूप से कम राहत मिली है. कोलकाता में इन सिलेंडरों के दाम 182 रुपये कम किए गए हैं. इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 190.50 रुपये कम हुए हैं. चेन्नई में इनके दाम 187 रुपये घटाए गए हैं. हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था.
ऐसे बदले कमर्शियल सिलेंडर के दाम (सभी कीमतें दिल्ली की हैं और रुपये में हैं):
मई में 2 बार बढ़े घरेलू सिलेंडरों के दाम
इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 135 रुपये की कमी की गई थी. वहीं मई महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम दो बार बढ़ाए गए थे. सबसे पहले 07 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई को भी इनके दाम में बढ़ोतरी की गई थी. ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में हालिया नरमी के बाद आम लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में राहत मिलने की उम्मीद कर रहे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







