
कमरे में हैवान, चकनाचूर खोपड़ी और पांच लाशें... मेरठ की सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री बेपर्दा, परिवार के तबाह होने की खौफनाक कहानी!
AajTak
बीते 9 जनवरी की रात मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में एक घर के अंदर खौफनाक कांड हुआ. यहां परिवार के पांच लोग मारे गए थे, और पूरा मोहल्ला इस हत्याकांड को लेकर सदमे में था. जांच में पता चला कि यह हत्या एक संपत्ति और उधारी के विवाद की वजह से की गई थी. यह कहानी एक ऐसे परिवार के तबाह होने की है, जहां पैसों की खातिर इंसानियत को ताक पर रख दिया गया.
मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में बीते 9 जनवरी को एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी नईम की मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई. वहीं दूसरा आरोपी सलमान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को रुपयों और संपत्ति के विवाद में अंजाम दिया गया. नईम ने जो हैवानियत की, वो दिल दहला देने वाली है.
दरअसल, 9 जनवरी को मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन कॉलोनी में एक परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे, जिनमें मोईन, उसकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां शामिल थीं, जिनकी उम्र 9 साल, 4 साल और 1 साल थी. बच्चियों के शव बेड बॉक्स में मिले थे. इन सभी का कत्ल बेरहमी से किया गया था. चार लोगों के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी, वहीं एक बच्ची की गला दबाकर हत्या हुई थी. इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया गया था. पूछताछ में सलमान नाम का आरोपी भी सामने आया था.
पुलिस का कहना है कि नईम नाम के आरोपी ने 5 से 6 लाख रुपये उधार दिए थे. जब पैसे मांगे तो वापस नहीं मिले. मृतक अपना मकान भी बनवा रहा था. एक प्लॉट भी खरीद लिया था. इसी से नाराज होकर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही सौतेले भाई मोईन के परिवार को खत्म करने और उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश रची थी.
अब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नईम को पुलिस की गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरा आरोपी जो कि नईम का दत्तक पुत्र है, वह घायल हो गया है, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. तीसरा आरोपी नईम का भाई है, उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है. मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी.
इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो पुलिस को हत्याकांड के दिन मिला था. इस वीडियो में दोनों आरोपी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी आधार पर पुलिस का शक बढ़ गया था. जब पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो यह आरोपी मोबाइल बंद कर कर फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया था. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई थीं.
यह भी पढ़ें: बेड बॉक्स में 3 बेटियों की लाशें, मृत मां-बाप के बंधे-हाथ पांव, बाहर ताला... मेरठ में 5 कत्ल का राज क्या है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










