
कमरे में चलने का इशारा, व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज, घर तक पीछा... छात्रा को छेड़ने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
AajTak
प्रोफेसर एक छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा को मोबाइल पर गंदे मैसेज करता और बार-बार उसको अलग कमरे में ले जाने के इशारे कर रहा था. जब छात्रा ने यह बात अपनी सहेली को बताई तो सहेली को भी वह परेशान करने लगा.
वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के हिंदी विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. प्रोफेसर के खिलाफ एक छात्रा को परेशान करने और उसका घर तक पीछा करके छेड़ने का आरोप लगाया गया है. इस लड़की की सहेली को भी यह प्रोफेसर बार-बार परेशान कर रहा था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
अलग कमरे में मिलने का बनाता दबाव वडोदरा की विश्व विख्यात एमएस यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के प्रोफेसर मोहम्मद अज़हरभाई ढेरीवाला के खिलाफ शहर के सयाजीगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है. प्रोफेसर एक छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा को मोबाइल पर गंदे मैसेज करता और बार-बार उसको अलग कमरे में ले जाने के इशारे कर रहा था. जब छात्रा ने यह बात अपनी सहेली को बताई तो सहेली को भी वह परेशान करने लगा और उसको अपनी सहेली को मिलाने के लिए फोन कर दबाव डालने लगा.
सस्पेंड होने के बाद भी नहीं माना इतना ही नहीं प्रोफेसर छात्रा का घर तक पीछा भी करता था. प्रोफसर ने छात्रा को धमकी भी दी थी कि अगर उसने प्रोफेसर की बात नहीं मानी तो एग्जाम में उसके मार्क्स कट कर देगा. इस मामले में छात्रा ने विश्वविद्यालय में शिकायत की. इसके बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद भी वह फोन करके छात्रा को परेशान करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.
इस मामले में सयाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है. प्रोफेसर और छात्रा के बीच व्हाट्सएप मैसेज के जरिए बातचीत होती थी. पुलिस ने उस मैसेज को भी रिकवर करने का काम शुरू कर दिया है और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










