
कभी 'मोटी' कहकर चिढ़ाते थे, अब लगती है लड़कों की लाइन! लड़की की Weight Loss Journey वायरल
AajTak
खुद लड़की ने इस बात का खुलासा किया है. उसने बताया कि बेडौल शरीर के चलते उसे तमाम शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा. 2 साल पहले तक उसका वजन 90 किलो से अधिक हुआ करता था. वहीं, अब उसका वजन 50 किलो से भी कम है.
Girl Body Transformation: मोटापे की समस्या से जूझ रही एक लड़की ने अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया. जो लोग पहले उसे 'मोटी' कहकर चिढ़ाते थे, वही लोग अब उसे डेट पर ले जाने के लिए बेताब हैं. खुद लड़की ने इस बात का खुलासा किया है. उसने बताया कि बेडौल शरीर के चलते उसे तमाम शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा.
ऐसे में बॉडी शेमिंग (Body Shaming) से तंग आकर उसने अपने शरीर पर कड़ी मेहनत की और आज वो किसी मॉडल से कम नहीं दिखती. इस 29 साल की लड़की का नाम सोफी पटेल (Sophie Patel) है. सोफी वेस्ट मिडलैंड्स की रहने वाली हैं. एक समय वो अपने हैवी वेट के चलते भद्दे कमेंट्स सुनने को मजबूर थीं.
करीब 40 किलो वजन कम किया
लेकिन जबसे उन्होंने अपने शरीर पर ध्यान देना शुरु किया, उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. 2 साल पहले सोफी का वजन 90 किलो से अधिक हुआ करता था. वहीं, अब उनका वजन 50 किलो से भी कम है. सोफी ने खुद पर काबू रखकर करीब 40 किलो वजन कम किया.
सोफी पटेल कहती हैं कि अपने मोटापे के चलते वो हमेशा ट्रोल होती थीं, मगर अब लड़के उनके साथ डेट पर जाने के लिए लाइन लगाते हैं. जबकि 2 साल पहले तक लोग उन चिढ़ाते थे. सोशल मीडिया पर उनपर तंज कसते थे. जिसके बाद उन्होंने खुद को फिट बनाने के लिए कुछ कड़े नियम और फैसले किए. फूड एडिक्ट सोफी ने पहले तो फास्ट फूड ही खाना छोड़ दिया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









