
कभी मछली खाने के लिए जेल में खुदवा दिया था तालाब, आज फल-बिस्किट के लिए तरस रहा बाहुबली मुख्तार
AajTak
बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के खाने को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि उसने अदालत से खाने के लिए फल और कुरकुरे मांगे हैं. हाल ही में जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाराबंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में उसकी पेशी हुई तो उसने जज से गुहार लगाई.
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) अभी यूपी की बांदा जेल में बंद है. वह जेल के खाने से तंग आ चुका है. आलम यह है कि उसने एमपी-एमएलए कोर्ट में वर्चुअल पेशी के दौरान खाने को लेकर विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने गुहार तक लगा दी. मुख्तार ने जज से कहा कि मी लार्ड... मुझे खाने पीने का सामान, फल और कुरकुरे भिजवा दीजिये. ये तो रही आज की बात, लेकिन मुख्तार अंसारी के साथ हमेशा से ऐसा नहीं था. वह कभी इतना लाचार और बेबस नहीं रहा. मुख्तार का रसूख और दबंगई जेल में भी खूब चलती थी. वह जो चाहता था, वही खाता था. यूं तो मुख्तार अंसारी की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी वारदातें और किस्से हैं, जिन्हें लोग सुनते आए हैं. लेकिन मुख्तार के खाने का शौक किस कदर उस पर हावी था, इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है.
कभी मुख्तार के लिए पनाहगाह थी जेल
सच तो यह है कि कभी उत्तर प्रदेश की जेलें ही मुख्तार अंसारी के लिए पनाहगाह हुआ करती थीं. जहां से मुख्तार अपने तमाम कारनामों का ताना-बाना बुनता था. जहां जेल की चहारदीवारी उसकी मनमौजी में कभी बाधा नहीं बनी. हालात बिल्कुल अलग थे. नवंबर 2005 में बीजेपी विधायक कृष्णनंद राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, उस वक्त मुख्तार अंसारी यूपी की फतेहगढ़ जेल में बंद था.
जेल में ही खुदवा दिया था तालाब
वारदात से एक महीने पहले ही मुख्तार अंसारी को गाजीपुर जेल से फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. जानकार इसे भी मुख्तार अंसारी की साजिश का हिस्सा मानते थे. उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) हुआ करते थे बृजलाल. जो उस जमाने को याद करते हुए बताते हैं , "गाजीपुर जेल तो मुख्तार अंसारी का घर हुआ करती थी. मनपसंद मछली खाने के लिए उसने जेल में ही तालाब खुदवा दिया था. शाम को जेल के अंदर बाकायदा दरबार लगता था. जिले के बड़े-बड़े अधिकारी मुख्तार अंसारी के साथ बैडमिंटन खेलने आते थे."
जेल में मछली की दावत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










