
कभी ट्रक रोक रहे, कभी पुलिस पर हमला... केरल में बन रहे अडानी पोर्ट पर क्यों हो रहा है बवाल?
AajTak
केरल में बन रहे विझिंजम पोर्ट या अडानी पोर्ट को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. मछुआरे इस बंदरगाह को बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर पोर्ट बनता है तो इससे उनकी आजीविका खत्म हो जाएगी. आखिर अडानी पोर्ट का पूरा मामला क्या है? विरोध क्यों हो रहा है? जानें...
केरल में एक बंदरगाह बन रहा है. इस बंदरगाह को गौतम अडानी की कंपनी बना रही है. बन रहे इस बंदरगाह का नाम वैसे तो विझिंजम पोर्ट है पर इसे अडानी पोर्ट के नाम से भी जाना जाता है.
विझिंजम पोर्ट या अडानी पोर्ट देश का पहला ऐसा बंदरगाह होगा, जहां बड़े-बड़े कंटेनर जहाज आ सकेंगे. लेकिन इस पोर्ट को बनाने का विरोध भी हो रहा है. विरोध को चार महीने से ज्यादा वक्त गुजर भी गया है. पर 26 और 27 नवंबर को ये हिंसक हो गया.
26 नवंबर को कंस्ट्रक्शन साइट के पास हिंसक प्रदर्शन हुए. इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. उनकी रिहाई की मांग करते हुए 27 नवंबर की रात को प्रदर्शनकारियों ने विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया. इस हमले में 36 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पोर्ट बनाने के लिए सामान लेकर आ रहे ट्रकों को भी जाने से रोक दिया.
इस हिंसा पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि कुछ आंदोलकारियों ने शांति भंग करने के 'इरादे' से हिंसा का रास्ता अपनाया था. उन्होंने पुलिस पर हमला किया और पुलिस थाने पर हमला करने की खुलेआम धमकी भी दी.
पर विरोध करने की वजह क्या है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










